हल्द्वानी में बीजेपी किसान मोर्चा ने ट्रैक्टर रैली निकालकर चलाया महाजनसंपर्क अभियान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा महाजनसंपर्क अभियान में ट्रैक्टर रैली निकाली गई। रैली का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रुप में किसान मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र पुंडीर, जिला अध्यक्ष भाजपा प्रताप बिष्ट एवं लालकुआं विधायक मोहन बिष्ट ने संयुक्त रूप से हरी झंडा दिखाकर किया। रैली की शुरुआत नवीन मण्डी से हुई, इसके बाद रैली बरेली रोड, गांधी स्कूल, सुशीला तिवारी, रामपुर रोड होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर समाप्त हुई। रैली में लगभग सौ ट्रैक्टर शामिल थे।

इस मौके पर श्री पुंडीर ने कहा कि कहा की देश प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों की हितैषी है इसीलिए किसान सम्मान निधि तथा उनकी फसलों पर एमएसपी में बढ़ोतरी की गई है। कहा कि सरकार के इस कदम से किसानों को बड़े स्तर पर लाभ होगा और नई फसल के लिए अच्छे दाम भी मिलेंगे। इसके अलावा सामान्य ग्रेड की धान का एमएसपी 143 रुपए बढ़ाकर किसानों का सम्मान किया गया। विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि ट्रैक्टर रैली का आयोजन कर किसानों ने आज यह बताया कि सभी किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के साथ खड़ा है। रैली के कुमाऊं संयोजक कमल मुनि ने कहा की किसान मोर्चा केंद्र और राज्य की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेगा।

यह भी पढ़ें -   आमलकी एकादशी 2026: इस दिन भगवान विष्णु पर पीले चंदन, तुलसी और शंख का करें उपाय, चमक उठेगी किस्मत

किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष संदीप कुकसाल ने ट्रैक्टर रैली के सफलता के लिये सभी किसान भाईयों व मोर्चे के पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी किसानों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। उनका कहना था कि भाजपा सरकार ने जितना किसानों के लिए किया है उतना कोई और सरकार ने नहीं किया है।
रैली में जिला प्रभारी किसान मोर्चा नरेश हुरिया, जिला पंचायत उपाधयक्ष आनंद सिंह दरमवाल, महामंत्री किसान मोर्चा दिनेश सिंह, गोविंद मनराल नरेंद्र खनायत, मदन रावत, भैरव दत्त खोलिया, विजय लोहनी, गोविंद मेहता, मनमोहन गडकोटी, तारा सिंह नेगी, कृपाल सिंह नेगी, नरेश बजवाल, भगवन देवपा, जसवंत सिंह जस्सा, नवीन शर्मा एवम समस्त जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष तथा सैकड़ों किसानों ने भी इस ट्रैक्टर रैली में उपस्थित रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440