हल्द्वानी में बेखौफ चोरों ने बनाया बंद घर को निशाना, कीमती जेवरात व डेढ़ लाख नगदी की चोरी

खबर शेयर करें

-पुलिस की लापरवाही, चार दिन बाद किया चोरी का मुकदमा दर्ज

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में बेखौफ चोरों की दहशत आए बढ़ती ही जा रही है। बिना किसी डर के दिन दिहाड़े व देर रात चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसी ही एक घटना महानगर के तल्ली हल्द्वानी सरस्वती विहार से सामने आई है। यहां पर चोरों द्वारा एक बंद घर को निशाना बनाया गया। चोर यहां से कीमती जेवरात व डेढ़ लाख की नगदी की चोरी करके ले गये है। इधर जब पीड़ित द्वारा घटना को लेकर पुलिस से शिकायत की, तो पुलिस ने इसको जांच तक ही सीमित रखा। परिजनों द्वारा इधर उधर भागदौड़ करने के बाद पुलिस ने चार दिन बाद अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें -   नवरात्रि में मां दुर्गा को क्यों चढ़ाया जाता है लाल रंग? जानिए धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व

पुलिस को सौंपी तहरीर में सरस्वती विहार, धान मिल, तल्ली हल्द्वानी निवासी गीता पलड़िया पत्नी ललित मोहन पलड़िया कहना है कि वह बीती 25 जून को अपने मायके गयी हुई थी। जब वह दो जुलाई को वापस लौटी तो चैनल गेट के ताले टूटे देख उसके पैरोंतले जमीन खिसक गई। अंदर जाकर देखा तो दरवाजों के भी ताले टूटे हुए हैं और सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ है। साथ ही अलमारी में रखे सोने के जेवरात और करीब डेढ़ लाख रूपये की नकदी गायब थी।
इधर पीड़िता बताया गया है कि उसके द्वारा 3 जुलाई को चोरी की इस घटना की तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने चार दिन बाद मामले में मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें -   21 मार्च को हल्द्वानी में मेगा पॉलिटिकल शो! राजनाथ सिंह की जनसभा से पहले CM धामी का सख्त निरीक्षण

In Haldwani, fearless thieves targeted a closed house, stealing precious jewelery and one and a half lakh cash

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440