समाचार सच, हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में साइकिल सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति से मारपीट कर उससे मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश बहराइच निवासी संजय वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत पत्र में कहना है कि वह बीते 3 मई को टहल रहा था। तभी साइकिल सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया और मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर उक्त बदमाशों ने उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



