पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा बांटे गये फड़ व ठेले वालों को शिव ट्रेकसूट
समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस क्षेत्राधिकारी की पहल पर हल्द्वानी महानगर की सब्जी मण्डी में फड़ व ठेले वाले अब वर्दी पहनकर सब्जी व फल आदि को बेचेंगे। बीते दिवस मंगल पड़ाव पुलिस चौकी में पुलिस क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र ढौडियाल द्वारा ठेला फड़ स्वामियों को ट्रैक सूट बांटे गये। इस दौरान डेढ़ सौ से अधिक फड़ ठेले वालों को शिव ट्रैकसूट दिए गए है।
ज्ञात हो कि सीओ श्री ढौडियाल द्वारा रोडवेज, सदर बाजार, कारखाना बाजार, सब्जी मंडी मंगल पड़ाव फल मंडी स्थानों में लगने वाले ठेला फड़ स्वामियों को ट्रैक सूट दिए गए। यह पहल सीओ के द्वारा किया गया है, जो काफी लंबे समय से प्रयास चल रहा था। रोडवेज क्षेत्र में ठेला फड़ स्वामी को पीला कलर की पट्टी, कारखाना बाजार में लाल कलर की पट्टी, सब्जी मंडी में हरा कलर की पट्टी तथा फल मंडी में पीला कलर के पट्टी वाले ट्रैक सूट पहनेंगे।
ठेला फड़ वेंडर्स कल्याण समिति के तत्वधान पर मंगल पड़ाव पुलिस चौकी में ट्रैक सूट देने का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान सीओ ढौडियाल ने कहा वह इस ट्रैकसूट को अपनी वर्दी समझे और उसकी गरिमा बनाए रखना जिससे क्षेत्र की जनता में आप लोगों के प्रति एक अच्छा संदेश जाएगा। जब आपके ठेलो में ग्राहक खरीददारी करने आए तो उन्हें काफी अच्छा लगे इसके अलावा नैनीताल में आने वाले टूरिस्ट भी फड़ ठेला वालों की वर्दी देख आगे अच्छा संदेश भेजेंगे।
उन्होंने कहा कि सभी ठेला फड़ दुकानदार अपने सामानों के दाम एक ही रखें। लेकिन किसी को ठगने का प्रयास न करें। उनका कहना था कि अगर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे या कोई नशे का कारोबार करता है, उसकी सूचना पुलिस को दें जो भी व्यक्ति पुलिस को सूचना देगा उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा। जिससे नव युवाओं को नशे से बचाया जा सके।
चौकी इंचार्ज कैलाश सिंह नेगी ने सभी ठेले स्वामी से अपील करते हुए कहा कि वह इसे अपनी वर्दी समझ कर पहने तथा ठेला फड़ में दुकानदारी करते समय कोई भी व्यक्ति नशे का सेवन नहीं करें। उन्होंने कहा कि आप लोगों के द्वारा अपने-अपने ठेले लाइन के अंदर लगाकर पुलिस को काफी सहयोग किया गया है उम्मीद है कि आप इसी तरह सहयोग आगे भी करेंगे।
इस दौरान ठेला फड़ बेंडर्स कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद अग्निहोत्री, नगर अध्यक्ष हरीश महेश्वरी, कोषाध्यक्ष जगदीश जोशी, प्रदेश महामंत्री रविंद्र सहित समिति के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


