हल्द्वानी में प्रमुख समाजसेवी बलवंत व हरीश ने थामा कांग्रेस का दामन, नेता प्रतिपक्ष ने दिलायी सदस्यता

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रमुख समाजसेवी बलवंत सिंह मेहरा व हरीश बिष्ट ने दर्जनों लोगों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। जिन्हें नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान समाजसेवी बलवंत मेहरा व हरीश बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी को साथ लेकर चलने व विकास की सोच रखती है। नेता प्रतिपक्ष के विकास कार्यों से प्रेरित होकर वह कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। कहा कि कांग्रेस में ही सभी का हित सुरक्षित है। नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश ने पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि पार्टी में उनके हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। कहा कि कांग्रेस की सोच सभी का साथ-सभी का विकास की है। इस बात को जनता भी भली भांति समझती है। जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। कहा कि कांग्रेस शासनकाल में सभी क्षेत्रों का समुचित विकास किया गया। लेकिन वर्तमान में प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। यहां तक कि कांग्रेस शासन में स्वीकृत हुए विकास कार्यों पर भी ब्रेक लग गया है। इसलिए जनता एक बार फिर कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरें जमाये हुए है। कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों में उपरोक्त के अलावा हरीश चन्द्र बहुगुणा, दीवान सिंह बिष्ट, रजत बोरा, ललित नेगी, प्रदीप सिंह बिष्ट, मोहन सिंह जीना, यतेन्द्र जोशी, प्रशान्त सिंह, डॉ राकेश दानी, उमेश महतोलिया, अजय बेलवाल, निखिल बिष्ट आदि शामिल रहे।
इस दौरान कांग्रेस एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश, प्रदेश सचिव कानू बिष्ट, पार्षद विनोद दानी, पूर्व प्रधान मुकुल बल्यूटिया, राजेन्द्र सिंह नेगी, सौरभ भट्ट, नेत्र बल्लभ जोशी, डीके पन्त, नितिन बल्यूटिया, तरूण साह, देवेन्द्र कनवाल, शरद कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   अब पैदल चलना होगा आसानः नैनीताल जिले में फुटपाथ होंगे अतिक्रमण मुक्त, डीएम ने चलाया विशेष अभियान, अवैध पार्किंग पर भी होगी कार्रवाई

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440