हल्द्वानी में रोडवेज चौराहे से मंगलपड़ाव तक के कब्जेदारों को नगर निगम का अल्टीमेटम, कहा- दो दिन तक स्वयं हटाए अतिक्रमण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी महानगर के चौराहों में सड़क चौड़ीकरण को लेकर हटाए जा रहे हैं अतिक्रमण पर बड़ी खबर आ रही है। नगर निगम ने नैनीताल रोड पर मंगलपड़ाव से रोडवेज चौराहे तक सड़क के मध्य बिंदु से दोनों ओर 12 मीटर क्षैतिज दूरी पर निर्मित भवनों के कब्जेदारों से कहा है कि वह प्रशासन की ओर से पूर्व में चिह्नित अतिक्रमण को 23 अगस्त तक स्वयं हटा लें। प्रशासन की ओर से इस संबंध में आज से मुनादी कराई जाएगी।

बता दे कि जिला प्रशासन ने नैनीताल रोड के चौड़ीकरण के लिए सिंधी चौराहे से रोडवेज तक और मंगलपड़ाव तक कई सरकारी अतिक्रमण हटाया था। सड़क के दोनों ओर स्थित 101 दुकान, भवन, प्रतिष्ठान, एक धार्मिक स्थल के स्वामियों व प्रबंधन को नोटिस जारी कर स्वयं अपना अतिक्रमण हटाने को कहा था लेकिन कुछ व्यापारियों व निजी प्रतिष्ठान स्वामियों ने अतिक्रमण हटाने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी थी। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद गठित कमेटी ने 92 लोगों को अतिक्रमणकारी माना था।

यह भी पढ़ें -   धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: बोनस कानून वापसी से लेकर ईएसआई में 94 पद सृजित, एंटी नारकोटिक्स फोर्स को भी मिली मजबूती

मंगलवार को हाईकोर्ट ने व्यापारियों और निजी प्रतिष्ठान स्वामियों को दिए स्टे को रद्द कर दिया था। स्टे रद्द होने के बाद अब नगर निगम ने अतिक्रमणकारियों को 23 अगस्त तक स्वयं अपना अतिक्रमण हटाने की मोहलत दी है। नगर आयुक्त विशाल मिश्रा और लोनिवि के ईई अशोक कुमार की ओर से सार्वजनिक सूचना जारी कर कहा गया है कि 23 अगस्त तक अतिक्रमण न हटाने की स्थिति में प्रशासन स्वयं कब्जे हटाएगा।

AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440