समाचार सच, हल्द्वानी। भू-कानून इनर लाइन परमिट सिस्टम मूल निवास 1950 आर्टिकल 371 को लेकर वंदे मातरम ग्रुप के बैनर तले भारी संख्या में युवाओं ने रविवार को विशाल धरना प्रदर्शन एवं हुंकार रैली का आयोजन किया। इस दौरान श्री देव सुमन की जयंती पर उन्हें याद किया और बुद्धपार्क से शहीद पार्क तक रैली भी निकाली।
इस मौके पर वंदे मातरम ग्रुप के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह दानू ने कहा की आज सरकार के रवैये को देख कर लग रहा है कि जैसे भू कानून सिर्फ युवाओं की मांग हो। उन्होंने राज्य सरकार को अवगत कराते हुए कहा कि यह राज्य हम सभी का है और हर किसी को इस राज्य की चिंता होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि राज्य में हर हाल में सख्त से सख्त भू कानून लागू होना चाहिए। विजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि आज उत्तराखंड में जिस तरीके से जमीनों की खरीद-फरोख्त चल रही है और बाहरी लोगों का अतिक्रमण बढ़ रहा है उससे 1 दिन ऐसा लगता है कि उत्तराखंड पहाड़ी विहीन हो जाएगा। दीपिका नयाल ने कहा कि सिर्फ भू कानून ही नहीं हमें आर्टिकल 371 मूल निवास 1950 इनर लाइन परमिट सिस्टम भी हर हाल में चाहिए। ताकि हम सभी उत्तराखंडी सुरक्षित रह सके। योगेश बहुगुणा ने कहा कि आज नेताओं को इस मांग को उठाना चाहिए था पर धिक्कार है इस मांग को युवाओं को उठाना पड़ रहा है। इस दौरान सभी युवाओं ने एक स्वर में सरकार को चेतावानी देते हुए कहा कि अगर राज्य सरकार ने उनकी उक्त मांग पर शीघ्र कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो वे उग्र आंदोलन को बाघ्य होंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से किरन खेतवाल, ललित परगाई, चंद्रशेखर परगाई, तरुण कांडपाल, नरेंद्र बिनवाल, गर्वित पांडे, गौरव पांडे, ख़ुशाल लिंगवाल, मोहित जोशी, किरण खेतवाल, प्रदीप रावत, जगत करायत, आशीष जोशी सहित भारी संख्या में दिल्ली व उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्र के भारी संख्या में युवा मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












