हल्द्वानी में महिला सफाई कर्मियों ने सफाई नायक लगायी पिटाई, लगाए यह आरोप

खबर शेयर करें


समाचार सच, हल्द्वानी। यहां नगर निगम में कार्यरत महिला सफाई कर्मियों ने सफाई नायक की पिटाई कर दी। महिलाओं का आरोप है कि उक्त सफाई नायक ने उनके साथ अभद्रता की है। सूचना पर पहुंची पुलिस व आस-पास के लोगोें ने किसी तरह सफाई नायक को बचाया। फिलहाल उक्त मामले को लेकर दोनों पक्ष कोतवाली में पहुंच गये है।

आपकों बता दें कि 11 सूत्रीय मांगों लेकर देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ हड़ताल में हैं और नगर निगम परिसर में प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को शाम को नगर निगम की सफाई कर्मचारियों की दूसरी यूनियन के सफाई नायक राजेन्द्र द्वारा प्रदर्शन स्थल में पहुंच कर वहां आंदोलनरत महिला सफाई कर्मचारियों से सफाई के कार्य करने की बात करने लगा और इसी बात को उनमें कहा-सुनी हो गयी। जिससे सफाई कर्मी महिलायें आक्रोशित हो उठी और राजेन्द्र के ऊपर टूट पड़ी, उसे चप्पलों, डंडे व हाथों से उसकी पिटाई करने लगी। राजेन्द्र ने किसी तरह गार्ड रूम में घुसकर अपने को बचाया। इस दौरान महिलायें कर्मी इतने गुस्से में थी, कि उन्होंने राजेन्द्र को गार्ड रूम से खींच कर बाहर लाकर उसकी फिर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व आस-पास के लोगों ने किसी तरह राजेन्द्र को बचाया। इधर उक्त मामले को लेकर दोनों पक्ष कोतवाली में पहुंच गये है। समाचार लिखे जाने तक मामला नहीं सुलझ नहीं पाया हैं। महिला कर्मचारियों का आरोप है कि सफाई नायक ने उनके साथ अभद्रता की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नैनीताल जिले में 25,878 गैस उपभोक्ताओं के कनेक्शन ब्लॉक, ई-केवाईसी के बिना नहीं मिलेगी सिलिंडर डिलीवरी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440