काठगोदाम श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में जन्मोत्सव पर 251 किलो लड्डूओं का लगाया भोग, रामायण पाठ, शोभायात्रा और भंडारे का भी आयोजन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/काठगोदाम। शनिवार को शहर तथा आसपास क्षेत्रों में विभिन्न धार्मिक संस्थाओं द्वारा हनुमान जयंती बड़ी ही श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान मंदिरों में हवन पूजन, विशेष पूजा-अर्चना और रामायण पाठ का आयोजन किया गया। कई स्थानों पर आयोजित किए गए विशाल भंडारों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया।

काठगोदाम गौलापुल स्थित श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में भगवान हनुमान जन्मोत्सव पर बीते शुक्रवार से शुरू हुई संगीतमय अखण्ड रामायण पाठ परायण शनिवार को यज्ञ हवन के साथ हुआ। इससे पूर्व मंदिर समिति द्वारा हल्द्वानी श्री रामलीला मैदान से भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा यहां कालाढूंगी चौराहा से होते हुए नैनीताल मार्ग से काठगोदाम मंदिर परिसर में पहुंची। इस दौरान कालाढूंगी चौराहा स्थित श्री कालूसिद्ध मंदिर समिति के लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में श्रीराम दरबार की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान भारी संख्या में लोग श्रीराम निशान झंडा लेकर भगवान श्रीराम व श्री हनुमान के जय कारे लगाते हुए चल रहे थे। वहीं ढोल नगाड़ों ने भी भक्तजनों झूमने पर मजबूर कर दिया। शोभायात्रा मंदिर परिसर में पहुंचने पर भगवान हनुमान जी को 251 किलो के बनाये गये लड्डू का भोग लगाया गया। आरती के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम पहुंचे श्री अलखनाथ मंदिर प्रबन्ध समिति बरेली के अध्यक्ष/मठाधीश श्री महन्त कालूगिरी महाराज ने सभी भक्तजनों को भगवान श्री हनुमान जन्मोत्सव की बधाई दी और अपना आशीर्वाद दिया। साथ ही श्री हनुमानगढ़ी मंदिर महन्त शम्भूगिरी महाराज ने सभी अतिथियों के साथ-साथ कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये समस्त भक्तजनों का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान मेयर डा0 जोगेन्द्र सिंह रौतेला एवं विधायक सुमित हृदयेश ने वहां पहुंच कर भगवान हनुमान जी की पूजा अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर महंत त्रिवेणीगिरी महाराज, विजयगिरी महाराज, निरंजन गिरी महाराज आदि साधु-संत सहित भारी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे। मंदिर के आयोजन के विशेष सहयोगी नवीन अत्री, पारस शर्मा के नेतृत्व में पारले एग्रो कंपनी के कर्मियों का रहा। जिन्होंने भण्डारे प्रसाद वितरण में विशेष सहयोग दिया। आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से राकेश चौहान, हेम काण्डपाल, राजीव बिष्ट, लीला काण्डपाल सहित भारी संख्या में हनुमान भक्त मौजूद रहा।

इधर हनुमान जयंती के मौके पर हल्द्वानी महानगर के विभिन्न मंदिर प्राचीन श्रीराम मंदिर, श्री आंवलेश्वर महादेव मंदिर, बालाजी मंदिर, गांधीनगर स्थित सिद्धेश्वर श्रीबाला जी मंदिर सहित आदि मंदिरों में सुंदर काण्ड पाठ, भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। कई स्थानों पर हवन पूजन हुआ जिसके बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440