रुद्रपुर में भाजपा समर्थित पार्षद प्रकाश को बदमाशों ने गोलियों से भूना

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में सोमवार को सुबह भाजपा पार्षद प्रकाश धामी पर कार सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। इधर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक पार्षद के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक प्रकाश धामी वार्ड 13 से भाजपा के निर्विरोध पार्षद थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्रसेन अस्पताल समीप भदईपुरा निवासी 40 वर्षीय प्रकाश धामी पुत्र प्रेम सिंह धामी सोमवार की सुबह करीब नौ बजे घर में थे। तभी उनके घर के बाहर आई-10 कार में सवार तीन बदमाशों ने धामी को बाहर बुलाया। जैसे ही धामी बाहर आये तो बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी और घटना को बेखौफ होकर अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गये। गोलियों की आवाज सुनकर धामी की पत्नी राधिका, मां जानकी देवी सहित अन्य परिवारजन बाहर आये तो वे सहम गये। धामी लहुलुहान हालत में जमीन में गिरे पड़े थे। चीख पुकार से आसपास के लोग भी एकत्र हो गये। आनन फानन में परिजन धामी को अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लोगों से मिली सूचना पर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा, सीओ अमित कुमार, कोतवाल एनएन पंत, रम्पुरा चौकी प्रभारी केजी मठपाल मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। इधर बाद में पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसमें कुछ हमलावर भी कैद हुए जो किच्छा की ओर कार से भागते नजर आए। एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि हत्यारों की तलाश की जा रही है और हत्यारे शीघ्र ही पकड़े जायेंगे। पुलिस घटना को रंजिश का परिणाम मान रही है। इधर इस घटना से वार्ड के लोग व भाजपाइयों में भारी रोष है। सूचना पर विधायक राजकुमार ठुकराल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, महानगर अध्यक्ष कांग्रेस जगदीश तनेजा, अनिल शर्मा आदि ने घर में पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। मूल रूप से पिथौरागढ़ क्षेत्र निवासी प्रकाश धामी का डेढ़ वर्ष पूर्व ही देवरिया से विवाह हुआ था। उकनी पत्नी गर्भवती है। खुश मिजाज प्रकाश धामी की वार्ड में अच्छी पकड़ थी। नगर निगम चुनाव के दौरान वह निर्विरोध पार्षद चुने गये थे। बाद में भाजपा में शामिल हो गये थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440