20वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय जनपद/वाहिनी पुलिस फुटबाल प्रतियोगिता में दूसरे दिन हुआ र्क्वाटर फाईनल राउण्ड, फाइनल मैच कल होगा 3 बजे से, डीआईजी कुमाऊँ करेंगे पुरस्कार वितरण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में चल रहे 03 दिवसीय 20वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय पुलिस/वाहिनी पुलिस फुटबाल प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में श्री पंकज भटट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा फुटबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल राउड की शुरूआत करते हुये सभी प्रतियोगी टीमों को शुभकामनाएं दी गयी।
द्वितीय दिवस 08 टीमों के द्वारा मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में मैच खेलें गये। जिसमें से 04 टीमें (उ0सि0नगर, देहरादून, हरिद्वार, 31वी वाहिनी पीएसी रूद्रपुर ) विजयी होकर अगले चरण की प्रतियोगिता के लिये आगे बढीं।
प्रथम मैच- 40वीं वाहिनी पीएसी व उ0सि0नगर के बीच खेला गया जिसमें 0-2 के स्कोर से उ0सि0नगर विजयी रही।
द्वितीय मैच- देहरादून व चम्पावत के बीच खेला गया जिसमें 1-0 के स्कोर से जनपद देहारादून विजयी रही।
तृतीय मैच- 46वी वाहिनी पीएसी0 व हरिद्वार के बीच खेला गया जिसमें 0-1 पैनाल्टि शॉटआउट के स्कोर से जनपद हरिद्वार विजयी रही
चतुर्थ मैच- 31वी वाहिनी पीएसी रूद्रपुर व आई0आर0बी0 द्वितीय देहरादून के बीच खेला गया जिसमें 2-0 के स्कोर से 31वी वाहिनी पीएसी रूद्रपुर विजयी रही।
कल दिनांक-31.10.2022 को प्रातः 9ः00 बजे से
1- 31वी वाहिनी पीएसी रूद्रपुर और जनपद उ0सि0नगर
2- जनपद देहरादून और जनपद हरिद्वार।
के बीच सेमीफाईनल राउण्ड के मैच खेले जायेंगे। जिनमें से 02 विजेता टीमों के बीच सायं 3ः00 बजे से फाईनल मैच खेला जायेगा। फुटबाल प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि नीलेश आनन्द भरणे, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कुमांयू परिक्षेत्र नैनीताल द्वारा किया जायेगा।
प्रतियोगिता के दौरान डॉ जगदीश चन्द्र, एस0पी0अपराध/यातायात र्नैनीताल, हरबंस सिंह एस0पी0सिटी हल्द्वानी, भूपेन्द्र सिंह धौनी सी0ओ0 हल्द्वानी, श्रीमती विभा दीक्षित सी0ओ0 नैनीताल, नितिन लोहनी, सी0ओ0 टैफिक नैनीताल, भगवत सिंह राणा, प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल तथा जनपदों व वाहिनियों के कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में जन सुविधा शिविर का आयोजन, एक ही स्थान पर मिली कई सरकारी सेवाएं

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440