समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा शनिवार को सितारगंज, किच्छा, पंतनगर, लालकुआं होते हुए देर सायं यहां हल्द्वानी महानगर पहुंची। परिवर्तन यात्रा को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत अन्य दिग्गजों ने भी संबोधित किया। उन्होंने एक स्वर में भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अब जुमलों की सरकार का समय खत्म हो गया है और इस चुनाव में जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी। इस दौरान दिवंगत कांग्रेस नेत्री डॉ इंदिरा हृदयेश को श्रद्धांजलि दी गई।
आपकों बता दे कि यहां नवीन मण्डी में दिन से ही भारी संख्या में कांग्रेसी एकत्र होने लगे थे। देर सायं यात्रा जैसे ही यहां पहुंची, तो कांग्रेसियों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। बाद में यात्रा को नवीन मण्डी से पुनः प्रारम्भ की, जहां से कांग्रेसी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए यात्रा को मंगल पड़ाव, कालाढूंगी चौराहा, ओके होटल होते हुए श्रीरामलीला मैदान आयोजित सभा स्थल पर पहुंची।
तीन मुख्यमंत्रियों को बदल देना भाजपा की कार्यप्रणाली उजागर करता है: हरीश रावत
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि पीएम मोदी मन की बात तो करते हैं, पर जनता की बात सुनने के लिए उन्हें फुर्सत नहीं है। प्रदेश में तीन-तीन मुख्यमंत्रियों को बदल देना भाजपा की कार्यप्रणाली उजागर करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसान लुट रहा है। भाजपा दावा करती थी कि किसानों की आय दोगुनी करेंगे, लेकिन किसान बदहाल हो गया है। कर्ज माफी का सरकार का दावा हवाहवाई हो गया है। इस सरकार ने शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था को भी चौपट कर दिया है। किसान नौ महीने से दिल्ली बॉर्डर पर बैठकर तीनों काले कानूनों को हटाने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन सरकार नहीं सुन रही है।
आगामी चुनाव में कांग्रेस को नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने की जरूरत: देवेन्द्र यादव
सभा में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि मोदी शासन में कारोबार करना ही नहीं बल्कि खाना-पीना और बोलना भी खतरे में पड़ गया है। डीजल, पेट्रोल, गैस, दालें और खाद्य तेलों के दाम आसमान चढ़ रहे हैं। सरकार गरीब परिवारों के लिए शुरू की गई सस्ते राशन वितरण की व्यवस्था को भी खत्म करना चाहती है। कांग्रेस ने किसानों के लिए मंडियां बनाईं, जिन्हें अब खत्म करने की साजिश रची जा रही है। आगामी चुनाव में कांग्रेस को नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने की जरूरत है।
कांग्रेस प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के जीवन परिवर्तन को लड़ रही लड़ाई: गणेश गोदियाल
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता परिवर्तन के साथ ही प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के जीवन परिवर्तन के लिए लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि 2022 में प्रदेश में सत्ता में आने के बाद हर परिवार को 200 रुपये प्रति माह सिलिंडर की सब्सिडी, पहले साल 100 यूनिट और दूसरे साल से 200 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। इसके अलावा, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता भी कांग्रेस के सत्ता में आने पर दिया जाएगा।
भाजपा सरकार हर मोर्चे पर हो रही विफल साबित: प्रीतम सिंह
नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि देश महंगाई की चपेट में है। डीजल, पेट्रोल गैस सब कुछ महंगा हो गया। भाजपा ने जनता की रसोई में आग लगा दी है। कर्ज माफी और किसानों की आय दोगुनी करने वाली भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है।
भीड़ देख दिग्गज उत्साहित
परिवर्तन यात्रा में उमड़े जनसैलाब पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उत्साहित नजर आये। नगर के नवीन मण्डी से लेकर नैनीताल मार्ग व मुख्य बाजार तक कांग्रेस के झंडे और फ्लैक्स से पाट रखा था। महानगर के स्थानीय श्रीरामलीला मैदान में आयोजित सभा के लिये दिन से ही नगर के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। पार्टी की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों से भीड़ जुटाने के लिये बड़ी तादाद में बसों की व्यवस्था की गई थी।
परिवर्तन यात्रा में ये दिग्गज रहे मौजूद
परिवर्तन यात्रा में विधानसभा में उपनेता करन माहरा, पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, सांसद प्रदीप टम्टा, सहप्रभारी प्रकाश दरवाणी, दीपिका सिंह पांडे, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, पूर्व काबीना मंत्री हरीश दुर्गापाल, तिलकराज बेहड़, विधायक हरीश धामी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ0 जीतराम, भुवन कापड़ी, रंजीत सिंह रावत, प्रकाश जोशी, काजी निजामुद्दीन, वरिष्ठ नेत्री शिल्पी अरोड़ा, आनंद रावत, आदि भी थे। कार्यक्रम का संचालन शहर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने किया।
परिवर्तन यात्रा में यह रहे उपस्थित
पूर्व दर्जा राज्य मंत्री डॉ0 रमेश पाण्डे, प्रदेश प्रवक्ता बीना जोशी, महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या, राष्ट्रीय महिला सचिव मंजू तिवारी, बलवंत सिंह, लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष हेमन्त बगड्वाल, पूर्व विधायक नारायण पाल, महेश शर्मा, खजान पाण्डे, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विजय सिजवाली, राजेन्द्र खनवाल, प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, कांग्रेस पब्लिसिटी के अध्यक्ष सुमित हृदेयश, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान चंद्र गुड्डू, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, हेम आर्या, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ललित जोशी, पूर्व महानगर अध्यक्ष हरीश मेहता, पूर्व ब्लाक प्रमुख भोला भट्ट, मीना जोशी, संध्या डालाकोटी, पुष्पा नेगी, शशि वर्मा, शोभा बिष्ट, रत्ना श्रीवास्तव, विमला सागुड़ी, मंजू पाण्डे, नीमा भट्ट, पुष्पा सम्मल, मंजू सांगुड़ी, डॉ0 बालम सिंह बिष्ट, सौरभ भट्ट, पूर्व क्षेत्र पंचायत अर्जुन सिंह बिष्ट, भानू प्रताप सिंह भाकुनी, मंयक भट्ट, कैलाश साह, मुकुल बल्यूटिया, विनोद दानी, नेत्र बल्लभ जोशी, राकेश बेलवाल, अनिल शर्मा, जगमोहन बगड्वाल, आनंद सिंह अधिकारी, त्रिलोक बनौली, शेखर कफलटिया, राजेन्द्र बिष्ट, राजेन्द्र सुयाल, हेमन्त साहू, दिग्विजय चौहान समेत भारी संख्या में कांग्रेसीजन मौजूद रहे



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



