सीमान्त क्षेत्र हर्षिल मे आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में पुलिस ने युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

खबर शेयर करें

समाचार सच, उत्तरकाशी। अन्तर्राष्ट्रीय ड्रग्स निरोधी दिवस-2023 के अवसर पर नशा मुक्त भारत एवं ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के अंतर्गत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा आयोजित किये जा रहे ‘नशा मुक्त भारत पखवाडा’ के तहत थानाध्यक्ष हर्षिल दिलमोहन बिष्ट द्वारा उत्तरकाशी के सीमान्त क्षेत्र हर्षिल मे क्रिकेट मैच के आयोजन हेतु प्रोत्साहित किया गया।

यह भी पढ़ें -   भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण को बहुत प्रिय है वैजयंती का पौधा, जानें इसके फायदे और सही दिशा

प्रतियोगिता मे आस-पास के क्षेत्रों की स्थानीय टीमों एवं थाना हर्षिल की पुलिस टीम द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता की विजेता टीम (हर्षिल) व उप विजेता टीम (पुराली) को आज थानाध्यक्ष हर्षिल द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गयी। इस अवसर पर उनके द्वारा समस्त युवाओं को नशे के कुप्रभाव की जानकारी देते हुये नशे से दूर रहने की नसीहत तथा खेल एवं व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करने हेतु प्रोत्साहित किया गया साथ ही सभी को नशा विरोधी शपथ दिलाई गयी।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के सरकारी अस्पतालों से डॉक्टरों के तबादलों पर उठे सवाल, आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने विधायक सुमित हृदयेश को सौंपा ज्ञापन
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440