-मिशन 2022 को सभी कार्यकर्ताओं को होना होगा एकजुट: बंशीधर भगत

समाचार सच, हल्द्वानी/कालाढूंगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार यहां पहुंचे कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
बुधवार को यहां अपने गृह क्षेत्र में पहली बार पहुंचे बंशीधर भगत का कालाढूंगी, लामाचौड़, कठघरिया, ऊंचापुल, कुसुमखेड़ा में कार्यकर्ताओं ने भारी बारिश के बावजूद जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद भगत का काफिला हल्द्वानी के रामलीला मैदान पहुंचा। जहां स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यहां आयोजित सभा में श्री भगत ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि मिशन 2022 नजदीक आ रहा है, इसे पूरा करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होना होगा। अपने संबोधन में भगत ने सीएए व एनआरसी पर भी प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा सीएए कानून नागरिकता देने के लिये बनाया गया है न कि किसी नागरिकता को छीनने के लिये बनाया गया है। उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उनका कहना था कि कांग्रेस ने 50 साल सत्ता में रहकर देश को कर्ज में डुबोने का कार्य किया, जबकि पूर्व की अटल बिहारी बाजपेयी एवं वर्तमान मोदी सरकार देश को तरक्की के रास्ते में लाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की विश्व में एक अलग ही पहचान बन रही है तथा पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त करके वहां के नागरिकों को आजादी का एहसास कराया तथा राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ करके करोड़ो देशवासियों की भावनाओ के पक्ष में काम किया है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मेयर डॉ जोगेंद्र रौतेला, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी, दर्जा राज्य मंत्री रेनू अधिकारी, प्रकाश हर्बोला, अजय राजौर, पार्षद प्रमोद तोलिया, मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट, विनीत अग्रवाल, नवीन पंत, मीडिया प्रभारी तरुण बंसल, प्रकाश रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद दरम्वाल, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, दिनेश आर्या, विकास भगत, विपिन पांडेय, साकेत अग्रवाल, चन्दन बिष्ट, आशीष मेहरोत्रा, प्रताप सिंह रैक्वाल, वन्दना पंत, समेत भारी संख्या भाजपाई मौजूद थे।





सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


