समाचार सच, हरिद्वार। कोतवाली हरिद्वार क्षेत्र में बुधवार को दिन में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें एक परिवार ने अपने ही पांच साल के बच्चे को हरकी पैड़ी पर गंगा में डुबोकर मार डाला। बच्चे की मौत होने पर आसपास मौजूद लोगों की भीड़ ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने फिलहाल बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया है। तीनों दिल्ली निवासी बताए गए हैं। चर्चा यह है कि मामला तंत्र मंत्र से जुड़ा है। हालांकि पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है।
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह दो महिलाएं एवं एक पुरुष एक पांच साल के मासूम को लेकर हर की पैड़ी आए। जिनमें एक मां, मौसी और पिता बताए गए हैं। तभी उनमें एक महिला मासूम को गंगा में डुबकियां लगवाने लगी। बच्चा जोर-जोर से चिल्लाता चीखता रहा। यह देख आसपास मौजूद लोगों ने महिला को रोकना चाहा, लेकिन महिला नहीं रुकी और बच्चे को गंगा में डुबोती रही। तभी किसी ने गंगा सभा व पुलिस को सूचित किया। जब तक पुलिस आती और महिला को रोकती तब तक मासूम दम तोड चुका था। इस हृदय विदारक घटना से हर की पैड़ी क्षेत्र में मौजूद लोगों का कलेजा पसीज गया।
मृत अवस्था में पड़े मासूम के बगल में महिला हंसती हुई कहती दिखी कि अभी बच्चा खड़ा होगा, देख लेना। इससे इस बात का अंदाजा लगता है कि मामला तंत्र मंत्र से जुड़ा है। पूछताछ करने पर बताया कि बच्चों को ब्लड कैंसर था, डॉक्टरो ने भी उसको लास्ट स्टेज पर बताया था। किसी तंत्र-मंत्र से जुड़े व्यक्ति ने यह तरीका बताया था कि गंगा स्नान करने से आपका बच्चा सही हो जाएगा ऐसा उनका मानना था।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



