समाचार सच, हल्द्वानी। यहां काम के नाम पर जालसाजों ने एक युवक से बैंक खाता खुलवा लिया। फिर ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर बदल कर इस खाते से लाखों का लेन-देन कर लिया गया। इसका पता चलने पर युवक के पैरोंतले जमीन खिसक गई। इस पीड़ित पुलिस की शरण में पहुंचा।
पुलिस को सौंपी तहरीर में लालपुर नायक निवासी राहुल चौधरी ने कहा है कि ऑनलाइन काम की तलाश के दौरान वह दूरभाष पर एक व्यक्ति के संपर्क में आया। कहा कि उनकी कंपनी पैकिंग का काम करती है। इसके लिए उसे एचडीएफसी बैंक में खाता खुलवाना पड़ेगा। बकायदा उसे सत्यापन के लिए किट भी भेजी गई। इस बीच उसे बैंक से कॉल आई तो पता चला कि उसके बैंक खाते से एक माह की अवधि में करीब 20 लाख का लेन-देन हो चुका है। यह सुनकर युवक के पैरोंतले जमीन खिसक गई। इस पर वह तत्काल पुलिस की शरण में पहुंचा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



