-जुजित्सू एसो0 ऑफ़ इंडिया के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव शिहान विनय जोशी का किया सम्मान


समाचार सच, हल्द्वानी। चेन्नई में आयोजित चतुर्थ राष्ट्रीय जुजित्सू प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के खिलाडियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर सर्वधिक पदकों के साथ राज्य का नाम रोशन किया। जिसमे राज्य के ही खिलाडियों में से कु. नव्या पांडे, किशन साना, कमल सिंह ने जुलाई में मंगोलिया में आयोजित होने वाली एशियन प्रतियोगिता हेतु क्वालीफाई किया। साथ ही 2021 में बर्मिंघम में होने वाले वर्ल्ड गेम्स के प्रथम चक्र के लिए भी क्वालीफाई किया हैं। यह जानकारी जुजित्सू एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव शिहान विनय जोशी ने दी।
जुजित्सू एसोसिएशन ऑफ़ नैनीताल व जुजित्सू एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखण्ड के संयुक्त तत्वावधान में नैनीताल रोड स्थित एक होटल में जुजित्सू एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव शिहान विनय जोशी का स्वागत व सम्मान किया गया। ज्ञात हो कि जुजित्सू ओलिंपिक कौंसिल ऑफ़ एशिया द्वारा मान्यता प्राप्त खेल है। जो 18 वें एशियाई खेल (2018) इंडोनेशिया व आगामी 19 वें एशियाई खेल (2022) चीन में शामिल किया गया है। विगत दिनों चेन्नई में आयोजित जुजित्सू एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के चुनाव में हल्द्वानी के निवासी शिहान विनय जोशी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का महासचिव चुना गया। जिसमें 28 राज्य संघों ने प्रतिभाग किया।
कुमाऊं विश्वविद्यालय के डा. नागेन्द्र शर्मा ने बताया कि जुजित्सू एसोसिएशन इंडिया के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चुनाव में विनय जोशी ने महासचिव पद के लिए अपने प्रतिद्वंदी को 11-2 मतों से पराजित किया। वर्तमान में विनय उत्तराखण्ड जुजित्सू संघ के महासचिव के पद पर कार्यरत है। नवनियुक्त महासचिव विनय जोशी ने बताया कि वर्ष 2022 में चीन में आयोजित होने वाले 19वें एशियाई खेलों में जुजित्सू खेल में उत्तराखण्ड राज्य से कम से कम 4 खिलाडियों को प्रतिभाग कराने का लक्ष्य हैं। उन्होंने बताया कि मार्शल आर्ट से जुड़े खिलाडियों के लिए जुजित्सू खेल में भविष्य बहुत उज्जवल हैं। ज़िला संस्था के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह रावत व महासचिव विनोद लखेरा ने विनय जोशी को शाल पहना कर व बुके देने के बाद केक काट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर हिमांशु कुलेठा, राकेश आर्या, विक्रम खनी, रोहित यादव, मुकेश पाल, भावना मुखिया, स्मृति बिष्ट, स्वाति वर्मा, दीपक पांडे, सार्थक जोशी, बच्चन डांगी, लक्ष्मण भट्ट, ऋषिपाल भारती, मुकेश यादव, सोनू यादव आदि उपस्थित थे।




सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440