दिल्ली में नेशनल कराटे चैंपियनशिप में उत्तराखंड के 31 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में नेशनल कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित होने जा रही नेशनल कराटे चैंपियनशिप में उत्तराखंड राज्य के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तराखंड से कुल 31 खिलाड़ी राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

उत्तराखंड फुल कॉन्टैक्ट कराटे एसोसिएशन के सचिव महेंद्र सिंह भाकुनी ने बताया कि नेशनल कराटे फेडरेशन द्वारा तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिसमें देश के लगभग 33 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   46 साल बाद लौटा गुमशुदा बेटा, आवाज सुनते ही मां ने पहचान लिया; साधु के भेष में देख छलक पड़े आंसू

प्रतियोगिता के दौरान फुल कॉन्टैक्ट कराटे, ट्रेडिशनल कराटे एवं नॉन कॉन्टैक्ट कराटे वर्गों में मुकाबले आयोजित होंगे। इस आयोजन में 2000 से अधिक खिलाड़ी और तकनीकी अधिकारी हिस्सा लेंगे। साथ ही प्रतियोगिता में विदेशी प्रतिनिधियों की भी भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम में शासन और प्रशासन से जुड़े कई विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।

यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित की जा रही है, जिसे खेल मंत्रालय, भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है। अगस्त माह में हल्द्वानी में संपन्न हुई नॉर्थ जोन कराटे चौंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

यह भी पढ़ें -   ६ जून २०२६ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

35 सदस्यीय उत्तराखंड टीम आज दिल्ली के लिए रवाना होगी। टीम के साथ कोच रोहित कुमार यादव, टीम मैनेजर लक्ष्मी दत्त भट्ट और टीम कप्तान अंकित सिंह बिष्ट मौजूद रहेंगे। टीम को रवाना करते समय अभिभावकों एवं संगठन के वरिष्ठ सदस्यों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440