परिवहन विभाग के जांच शिविर में हुआ टैक्सी चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी (सुशील शर्मा)। परिवहन विभाग के यहां भोटिया पड़ाव स्थित टैक्सी स्टैंड में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। जिसमें लगभग 200 से अधिक चालकों के स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। ज्ञाह हो कि 31 वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन रविवार को परिवहन विभाग के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में लगभग 200 से अधिक वाहन चालकों के नेत्र, ब्लड प्रेशर और ब्लडशुगर आदि का परीक्षण किया गया। शिविर में बेस चिकित्सालय के नेत्र सर्जन विजय जोशी, मोटाहल्दू स्वास्थ्य केंद्र के तकनीकी सहायक नीरज वार्ष्णेय, कृष्णा हॉस्पिटल के फार्मसिस्ट राजेश तिरुवा, जितिन तिवारी द्वारा गहनता से स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान शिविर में सड़क सुरक्षा विषयक पर पर्चों का वितरण कर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें -   दिल्ली पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपैरेंट्स डे’ पर उमड़ा स्नेह और संस्कारों का संगम

इस अवसर पर आरटीओ राजीव मेहरा, एआरटीओ डॉ0 गुरदेव सिंह, परिवहन विभाग के देव सिंह, सूर्य प्रकाश, देवेंद्र बिष्ट, गोविंद फर्त्याल व रामचंद्र सहित परिवहन विभाग के कर्मी मौजूद थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440