उत्तराखण्ड में युवती ने पुलिस दारोगा पर लगाया होटल में दुष्कर्म करने का आरोप, एसएसपी ने दिए जांच के निर्देश

खबर शेयर करें

समाचार सच, श्रीनगर। उत्तराखण्ड के रुद्रप्रयाग जिले की एक युवती ने कोतवाली श्रीनगर में कार्यरत एक दारोगा पर शादी का झांसा देकर होटल में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने की शिकायत पर एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने मामले की जांच सीओ सदर को सौंपकर एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं

युवती ने पूर्व में एसएसपी को भेजे एक शिकायती पत्र में युवती ने बताया कि एक दोस्त द्वारा शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया गया। मामले में बीते साल अगस्त में महिला थाना श्रीनगर में केस दर्ज कराया गया था, जिसकी जांच एक महिला एसआई कर रही थी। लेकिन कुछ समय बाद कोतवाली के एक एसआई का फोन आया और बताया कि मामले की जांच अब वो कर रहा है।

युवती के अनुसार बताया कि एसआई ने बयान दर्ज करने के लिए उसे कमरे में बुलाया और तीन-चार दिन मामले में समझौते का दबाव बनाने लगा। इसी बीच एक दिन एसआई ने कहा कि वो उसे पसंद करता है और शादी करेगा। युवती का आरोप है कि एसआई एक दिन उसे एक होटल में ले गए और और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में एसएसपी ने बताया कि शिकायत का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच सीओ सदर को सौंप दी गई है और एक सप्ताह में मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   देवशयनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु की पूजा के साथ पूजा-पाठ, मंत्र जप, तप और सेवा को अधिक महत्व दिया जाता है इसके साथ शनिदेव को चढ़ाएं सरसों का तेल और काले तिल चढ़ाने का भी है महत्व
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440