ओखलकांडा के सुरंग गांव में ‘बाजयल’ महिला दुग्ध सहकारी समिति का शुभारंभ, आत्मनिर्भरता की ओर महिलाओं का बढ़ा कदम

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल/भीमताल। लालकुआँ नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में दूरस्थ विकासखंड ओखलकांडा के ग्राम सभा सुरंग में महिला दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति ‘बाजयल’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। समिति का गठन क्षेत्र की महिलाओं में उत्साह, आत्मनिर्भरता और आर्थिक प्रगति की नई उमंग लेकर आया है।

उद्घाटन समारोह में ग्रामीणों ने अध्यक्ष मुकेश बोरा का मालाओं और पुष्पगुच्छों से भव्य स्वागत किया। महिलाओं और स्थानीय लोगों ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समिति की स्थापना से गांव के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी को मिला अपना मेगा फूड हब: पंत कॉलोनी में भव्य फूड स्टेशन (चौपाटी) का शुभारंभ

वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समिति के गठन से दुग्ध उत्पादन क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ेगी, महिलाओं को आर्थिक मजबूती प्राप्त होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे। महिलाओं ने इस पहल को क्षेत्र के उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। ग्रामीणों ने भी आशा व्यक्त की कि समिति से दुग्ध संग्रहण, विपणन और गुणवत्ता में सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा।

अपने संबोधन में अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा, “महिलाओं की सक्रिय भागीदारी दुग्ध सहकारिता को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। हमारा प्रयास है कि पर्वतीय क्षेत्रों में दुग्ध उत्पादन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जाए, ताकि यहां की महिलाएं आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनें। ‘बाजयल’ समिति महिलाओं के सम्मान और उन्नति की प्रतीक बनेगी।”

यह भी पढ़ें -   २ मार्च २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सुरंग पुष्पा बोरा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेश खनवाल व राजेंद्र सिंह बोरा, वन पंचायत सरपंच जया बोरा, पर्वतीय क्षेत्र प्रभारी कृपाल सिंह, प्रभारी दु.अं.के. खनस्यू हरीश आर्या, क्षेत्र पर्यवेक्षक हरीश सिंह कठायत व पूनम दर्मवाल, देवस्थल समिति की अध्यक्ष दीपा देवी, वरिष्ठ नागरिक भवान सिंह तथा पशु चिकित्सक डॉ. धीरज सोनल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440