धरना स्थल पर मनाया स्वतंत्रता दिवस, आशा कार्यकत्रियों का कार्यबहिष्कार चौदहवें दिन भी रहा जारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। आशा कार्यकत्रियों ने स्वतंत्रता दिवस धरना स्थल पर पूरे उल्लास के साथ मनाया। देशभक्ति के गीत गाये और आज़ादी के पर्व के जिंदाबाद के नारे लगाये। जबकि आशा वर्कर्स की अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार चौदहवें दिन भी जारी रहा।

इस मौके पर आशाओं का कहना था कि हम अपने देश से प्यार करते हैं, लेकिन अपना हक भी नहीं छोड़ेंगे। आजादी के आंदोलन ने हमें सिखाया है कि जब सत्ता आपको अधिकार से वंचित रखती है तो अधिकारों को हासिल करने के लिए लड़ना ही एकमात्र विकल्प रह जाता है इसीलिए हमने आज स्वतंत्रता दिवस को भी धरना जारी रखा है।

यह भी पढ़ें -   पी.टी.एम में अभिभावकों की रही सक्रिय भागीदारी, मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति से किया सम्मानित

आज चौदहवें दिन के धरने में कमला कुंजवाल, डॉ कैलाश पाण्डेय, रिंकी जोशी, रीना बाला, भगवती बिष्ट, ममता, रजनी, शहाना, सरोज, किरन पलड़िया, कमला, अनुराधा, हुमैरा, बृजेश कटियार, उमा, हंसी, शाइस्ता, चम्पा, मंजू ,मीना केसरवानी, हेमा पाण्डे, रुखसाना, शांति शर्मा, निर्मला, दमयंती, गोविंदी, नीमा आर्य, प्रेमा समेत बड़ी संख्या में आशाएँ मौजूद रही।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440