समाचार सच, हल्द्वानी। भारत विकास परिषद शाखा काठगोदाम के तत्ववाधान में ‘भारत को जानो’ प्रश्नमंच का कार्यक्रम सेंट थेरेसा सीनियर स्कूल में संपन्न हुआ जिसमे 35 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया जिसमें सीनियर वर्ग में इंस्पेरेशन व जूनियर वर्ग में क्वींस पब्लिक स्कूल ने बाजी मारी।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सेंट थेरेसा एवं निर्मला कान्वेंट के प्रधानाचार्य फादर मास्करेन्हस एवं सरस्मिता, प्रांतीय संगठन मंत्री डॉ विनय खुल्लर, अध्यक्ष दीपक माहेश्वरी, सचिव रश्मि जैन व दीपक बिष्ट के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया।
35 स्कूलों के बच्चों द्वारा ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता दो वर्ग में आयोजित की गयी जिसमें सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान इंस्पेरेशन, द्वितीय स्थान शिवालिक इंटरनेशनल, तृतीया स्थान पर सेंट पौल्स स्कूल रहे। वहीं जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान क्वीन्स पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान इंस्पेरेशन, तृतीया स्थान पर बियरशिवा स्कूल रहे।
कार्यक्रम में निर्मला कान्वेंट, गुरतेग बहादुर, क्वीन्स पब्लिक स्कूल, नैनी वैली, इंस्पेरेशन, सेक्रेट हार्ट स्कूल, बाल संसार, राजकीय बालिका इंटर कालेज काठगोदाम, ललित आर्य महिला कॉलेज, सनातन धर्म संस्कृत विद्यालय, पर्वत पब्लिक स्कूल गौलापर सहित 35 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन नीलम शर्मा द्वारा किया गया। वहीं प्रश्नमंच प्रतियोगिता के लिए नीलम शर्मा व ममता खुल्लर ने अंक जोड़ने का कार्य किया वहीं कनिका बमेटा ने गिनती करने का कार्य किया।
संगठन मन्त्री डॉ विनय खुल्लर ने परिषद के स्वरूप एवं कार्य -सेवा व संस्कार के विषय में विस्तृत जानकारी दी, सचिव रश्मि जैन ने भारत को जानो प्रतियोगिता के विषय में विस्तृत जानकारी एवं बिभिन्न आयामों को बताया।
कार्यक्रम में सेंट थेरेसा की शिक्षिका ज्योति हरबोला एवं ऋतु नेगी ने विशेष सहयोग किया। कोषाध्यक्ष दीपक बिष्ट, राजीव रावत, रेणुका गर्ग, जीतेन्द्र वंदना देरोलिया आदि परिषद सदस्यो ने योगदान दिया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















