भारतवर्ष हिंदुओं का देश है, हिंदुत्ववादियों का नहीं : राहुल गांधी

खबर शेयर करें

समाचार सच, नई दिल्ली/राजस्थान (एजेन्सी)। यहां जयपुर में रविवार को महंगाई हटाओ रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सम्बोंधित करते हुए कहा कि भारतवर्ष हिंदुओं का देश है, हिंदुत्ववादियों का नहीं। राहुल ने कहा कि मैं हिंदुत्ववादी नहीं बल्कि हिंदू हूं। आज देश को महंगाई और दर्द जैसी चीजें हिंदुत्ववादियों ने दी हैं। इन्हें हर हालत में सत्ता चाहिए। अपने वजूद को बचाने के लिए ही ये लोगों को बरगला कर हिंदुत्ववाद का झांसा देने में लगे हैं। इन्हें पता है कि अगर लोगों को बरगलाया नहीं तो सत्ता नहीं मिलने वाली है।

हिंदू और हिंदुत्ववाद को दो अलग अलग शब्द बताते हुए राहुल ने कहा कि जिस तरह से दो जीवों की एक आत्मा नहीं हो सकती, वैसे ही दो शब्दों का एक मतलब नहीं हो सकता। हर शब्द का अलग मतलब होता है। राहुल ने कहा कि हिंदू वह है जो किसी से नहीं डरता। वो सबको गले लगाता है। उन्होंने कहा कि 2014 से देश में हिंदुत्ववादियों का राज है। देश से हिंदुत्ववादियों को वापस निकालकर हिंदुओं का राज लाना है। गीता में लिखा है सत्य की लड़ाई लड़ो। आज झूठे हिंदू और हिंदुत्ववादी एक तरफ और देश के सच्चे हिंदू एक तरफ हैं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में इन दो दिन मौसम रहेगा मेहरबान और खतरनाक भी, बारिश-आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी

कांग्रेस नेता गांधी ने कहा कि मोदी जी व उनके तीन चार हिंदुत्ववादी मित्रों ने इस देश को आठ साल में बर्बाद कर दिया। देश को जनता नहीं चला रही, देश को तीन-चार पूंजीपति चला रहे हैं। हमारे प्रधानमंत्री जी उनका काम कर रहे हैं। उनका कहना था कि इन पूंजीपतियों के पास देश बंधक बनाकर रख दिया गया है। सरकार इनके हिसाब से अपनी नीतियां तैयार करती है। मोदी जी ने 50 फीसदी गरीब आबादी के हाथ में सिर्फ 6% धन ही छोड़ा है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, निवेदिता कुकरेती बनीं कुमाऊं आईजी, कई आईपीएस, पीपीएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पूछते हुए कहा कि वह बार-बार सवाल करती है कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया? मैं कहता हूं कि 70 साल की रट छोड़िए हमें यह बताइए आपने सात साल में क्या किया? कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल में देश में जो कुछ बनाया था यह भाजपा सरकार उसे बेचना चाहती है।

राहुल ने कहा कि सरकारें दो तरह की होती हैं। एक सरकार का लक्ष्य सेवा, समर्पण व जनता से सच्चाई की बात होता है। एक ऐसी सरकार होती है जिसका लक्ष्य झूठ, लालच व लूट है। मौजूदा केंद्र सरकार का लक्ष्य झूठ, लालच व लूट है। लेकिन अब लोगों को सारी चीजें समझ आ रही हैं। इन्हें सच पता चलेगा।

रैली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440