इन्द्रानगर रेलवे के पटरी से पकड़ा स्मैक का सौदागार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने नशे के एक और सौदागर को गिरफ्तार किया है। स्मैक के साथ पकड़े गये इस तस्कर को एनडीपीएस एक्ट में निरूद्ध कर जेल भेज दिया गया है। बनभूलपुरा पुलिस के अनुसार बीती रात गश्त के दौरान इन्द्रानगर रेलवे पटरी के पास एक युवक संदिग्धावस्था में जाता दिखा। शक होने पर जब पुलिस कर्मियों ने रोक कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 3 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम मोहम्मद यूनुस पुत्र मोहम्मद युसुफ निवासी गोपाल मन्दिर पास, बनभूलपुरा बताया। पूछताछ में पकड़े गये तस्कर ने बताया कि वह स्मैक बेचने का कारोबार लंबे समय से कर रहा है और वह स्वयं भी स्मैक का लती है। वह सफदर का बगीचा में रहने वाले इमरान नामक सख्श से उक्त स्मैक खरीद कर लाया है और वह ग्राहक के आने का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने पकड़े गये तस्कर को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440