आम जनता को महंगाई का झटकाः उत्तराखण्ड में घर बनाना हुआ महंगा, रेत-बजरी व ईंट की कीमतों में बड़ा इजाफा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के आम जनता को महंगाई का एक ओर झटका लगा है। उत्तराखण्ड में अब घर बनाना महंगा हो जायेगा। जिसका एक कारण राज्य में रेत-बजरी व ईंट की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो गयी है। सरिया और सीमेंट का भाव भी बढ़ा है।

राज्य के कई जिलों में रेत-बजरी की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिसका सीधा असर कीमतों पर पड़ा है। आपको बता दें कि प्रदेश में पहले दूसरे राज्यों से रेत-बजरी की सप्लाई हुआ करती थी, लेकिन फिलहाल ये बंद है। ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्ती की जा रही है। दूसरे राज्यों से रेत-बजरी की सप्लाई बंद होने से राज्य में रेत-बजरी की कीमतों में बेतहाशा इजाफा हो गया। पिछले एक महीने में रेत-बजरी की कीमतों में 20 से 40 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। दून में बजरी 400 रुपये प्रति टन और रेत 700 रुपये प्रति टन तक महंगी हो गयी है। ईंट, सरिया और सीमेंट के दामों में भी इजाफा हुआ है।

यह भी पढ़ें -   २६ फरवरी २०२६ बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

गौरतलब है कि पूर्व दून में हिमाचल से रेत-बजरी की सप्लाई हुआ करती थी, लेकिन अब इस पर रोक लगा दी गई है। यहां पर हरिद्वार-डोईवाला से रेत-बजरी की सप्लाई की जा रही है। इधर निर्माण कार्यों से जुड़े कांट्रेक्टर कहना है कि देहरादून में लंबे समय से रेत-बजरी का संकट है। इस वक्त 20 टन बजरी का ट्रक 27 हजार रुपये तक पहुंच गया है। यह पहले 18 से 19 हजार रुपये में मिलता था। यही हाल रेत सप्लाई का भी है। 20 टन रेत के ट्रक की कीमत 16 हजार रुपये से करीब 87 फीसदी तक बढ़ गई है। अब रेत के 20 टन के ट्रक की कीमत के तौर पर 30 हजार रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। एक महीने में एक कुंतल बजरी की कीमत में 35 से 40 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। ईंट के दाम भी 500 रुपये तक बढ़े हैं। पहले 1000 ईंट 64 सौ रुपये में मिलती थी, अब इसके लिए 7 हजार रुपये तक खर्चने पड़ रहे हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440