विक्षिप्त युवक अचानक घर से लापता

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक अचानक घर से लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लग पाया है। परिजन पुलिस की शरण में पहुंचे हैं। पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है। हिम्मतपुर मल्ला, हरिपुर नायक निवासी हरीश चन्द्र अंडोला ने बताया कि उसका 22 वर्षीय पुत्र नीलेश अंडोला मानसिक रूप से अस्वस्थ्य है। रविवार की प्रातः वह अचानक घर से लापता हो गया। उसकी काफी खोजबीन की गई। लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर परिजनों ने पुलिस की शरण लेकर पुत्र की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि युवक को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   SIR अभियान में फॉर्मों की कालाबाज़ारी का आरोप! विधायक सुमित हृदयेश ने प्रशासन को चेताया- 'जनता की मजबूरी पर कमाई करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई'
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440