
समाचार सच, हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर गया महानगर में कई जगहों पर योगाभ्यास का आयोजन किया गया। इस दौरान काठगोदाम ग्रुप केन्द्र के सीआरपीएफ परिसर में भी योगाभ्यास का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में सीआरपीएफ के कमांडेंट, डिप्टी कमांडेंट सहित भारी संख्या में सीआरपीएफ के जवान एवं जवानों के परिजन शामिल हुए। योग प्रशिक्षित के द्वारा सभी को योगाभ्यास कराया गया।

इस दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक सी0एस0डी0 पाण्डे ने जवानों को नित्य योग करने की शपथ दिलाते हुए कहा कि हम सभी किस्मत वाले हैं कि हम भारत के निवासी है और योग हमारे संस्कृति में बसा हुआ है। योगा का महत्व किसी से छुपा हुआ नहीं है और विशेष कर डिफेंस सर्विस के लिए बहुत महत्व है। हम लोगों की दिन की शुरुआत ही योगा से शुरू होता है, इसलिए आज अपने परिवार के साथ अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस में शामिल हुए हैं। साथ ही हमारे सैकड़ों जवान भी योगा अभ्यास कर रहे हैं। इस मौके पर

सेन्टर योगा टीम मैनेजर महिला एएसआई विमला सुयाल ने अपनी टीम के साथ योगा के विभिन्न आसनों का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को अचंभित कर दिया।
इस अवसर पर डिप्टी कमाण्डेन्ट राकेश कुमार, कमाण्डेन्ट विजय कुमार सहित सैंकड़ों जवान मौजूद रहे।





सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



