यों अंधेरे में सोना जरूरी है और सही तरीके से सोने के क्या फायदे हैं

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। क्या आपको पता है कि अंधेरे कमरे में सोने से आपकी सेहत पर कितना अच्छा असर पड़ सकता है? अगर नहीं, तो अब जान लीजिए। अंधेरे में सोने से न केवल आपकी नींद की गुणवत्ता बढ़ती है, बल्कि यह डायबिटीज और अन्य बीमारियों के खतरे को भी कम करता है। आज हम आपको बताएंगे कि क्यों अंधेरे में सोना जरूरी है और सही तरीके से सोने के क्या फायदे हैं। तो, आज ही जानें और अपनी नींद को बेहतर बनाएं।

रिसर्च क्या कहती है?
हाल ही में एक अध्ययन में पाया गया कि जो लोग पूरी तरह अंधेरे कमरे में सोते हैं, उनमें टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम होता है। इस रिसर्च में 1000 से अधिक लोगों पर अध्ययन किया गया। रिसर्चर्स ने देखा कि नींद के दौरान कमरे में प्रकाश की मौजूदगी का हमारे ब्लड शुगर और इंसुलिन रेजिस्टेंस पर सीधा असर पड़ता है।

कैसे की गई रिसर्च?
इस अध्ययन के लिए लोगों को दो समूहों में बांटा गया. एक समूह को पूरी तरह अंधेरे कमरे में सोने के लिए कहा गया, जबकि दूसरे समूह को हल्की रोशनी में सोने दिया गया। कुछ हफ्तों के बाद, दोनों समूहों के लोगों के ब्लड शुगर लेवल और इंसुलिन रेजिस्टेंस की जांच की गई। परिणाम चौंकाने वाले थे। अंधेरे कमरे में सोने वालों का ब्लड शुगर लेवल और इंसुलिन रेजिस्टेंस बेहतर पाया गया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में विद्यार्थियों को सिखाई गई CPR की तकनीक, आपात स्थिति में किसी की जान बचाने के बताए तरीके

क्यों जरूरी है अंधेरे में सोना?
बेहतर नींद

अंधेरे में सोने से नींद की गुणवत्ता बढ़ती है। हमारे शरीर को पूरी तरह से आराम मिलता है और हम सुबह ताजगी महसूस करते है।
हार्माेन संतुलन
अंधेरे में सोने से मेलाटोनिन हार्माेन सही मात्रा में बनता है, जिससे नींद अच्छी आती है और तनाव कम होता है।
स्वास्थ्य लाभ
नियमित रूप से अंधेरे में सोने से मोटापा और दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है। यह डायबिटीज के खतरे को भी कम करता है।

यह भी पढ़ें -   हरिद्वार में ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली का कहर, 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर

सोने का सही तरीका
कमरे को पूरी तरह अंधेरा रखें
सोने से पहले कमरे की सभी लाइट्स बंद कर दें.अगर बाहर से रोशनी आ रही है, तो मोटे पर्दे लगाएं।

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बंद करें
टीवी, मोबाइल और लैपटॉप जैसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को सोने से पहले बंद कर दें। इनसे निकलने वाली ब्लू लाइट नींद में बाधा डालती है।

आरामदायक माहौल बनाएं
सोने से पहले कमरे का तापमान सही रखें और शांति सुनिश्चित करें.अगर संभव हो तो हल्का संगीत सुन सकते हैं या ध्यान कर सकते हैं।

सोने का नियमित समय तय करें
हर दिन एक ही समय पर सोने और जागने की कोशिश करें. इससे आपकी बॉडी क्लॉक सही रहती है और नींद अच्छी आती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440