समाचार सच, देहरादून/गंगोलीहाट। सिक्किम में पेट्रोलिंग के दौरान आईटीबीपी के एक जवान की तबीयत बिगड़ जाने से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि जवान उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट का रहने वाला था। सूचना से क्षेत्र में मातम पसरा है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं 2 दिन बाद मृतक जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया जाएगा।
जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट मे रहने वाले आईटीबीपी जवान संदीप सिंह भंडारी सिक्किम में भारत-चीन सीमा पर तैनात थे। बीती शाम ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। मृतक जवान के छोटे भाई ने घटना की सूचना परिजनों को दी तो उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। ग्राम प्रधान दीपा भंडारी ने बताया कि मृतक जवान ने पहली पत्नी के निधन के बाद दूसरा विवाह किया था। उनकी पत्नी और बच्चे वर्तमान में देहरादून में रह रहे हैं। बच्चों की छुट्टियां पड़ने के बाद पूरा परिवार गांव आ रहा था, लेकिन वो गांव पहुंच पाते उससे पहले ही उन्हें जवान के निधन का दुखद समाचार मिला। जवान संदीप की पत्नी गरिमा का इस घटना के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन पार्थिव शरीर के घर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं, जहां जवान को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440