गौलापार खेड़ा में गूंजा जय माता दी: भव्य मां भगवती जी चौकी में उमड़ा जनसैलाब, भक्तिभाव में डूबा पूरा क्षेत्र

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। गौलापार स्थित श्रीराम बैंकट हॉल में गौलापार-चोरगलिया की जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लीला बिष्ट एवं उनके पति, पूर्व बीसी मेंबर व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अर्जुन सिंह बिष्ट द्वारा विशाल मां भगवती जी चौकी का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्रभर से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां की ज्योत प्रज्वलित कर की गई, जिसके बाद गणेश वंदना और सरस्वती वंदना के माध्यम से मां भगवती का आह्वान किया गया। इसके उपरांत मंच पर पहुंचे भजन गायकों और कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। पूरा पंडाल ‘जय माता दी’ के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति रस में झूमते नजर आए।

यह भी पढ़ें -   किच्छा में सनसनीः बैराज के पास नदी में मिला अज्ञात शव, पहचान बनी चुनौती

इस दौरान काली माता की आकर्षक झांकियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं भगवान हनुमान जी सहित अन्य देवी-देवताओं की झांकियों ने भी माहौल को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया। देर रात तक चले इस जागरण में भजनों की मधुर प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम के समापन पर मां भगवती की आरती के साथ श्रद्धालुओं को हलवा-चना का प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

यह भी पढ़ें -   युवक द्वारा छठी मंजिल से कूदने की कोशिश, तीमारदार ने दिखाया गजब साहस बचाई जान

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य लीला बिष्ट ने कहा कि पंचम “मां भगवती की कृपा से यह आयोजन सफल हुआ है। हमारा प्रयास रहता है कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संचार हो।”

वहीं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अर्जुन सिंह बिष्ट ने कहा कि “यह आयोजन क्षेत्रवासियों की आस्था और सहयोग का प्रतीक है। आगे भी हम इसी तरह के धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करते रहेंगे, जिससे समाज में भाईचारा और संस्कृति मजबूत हो।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440