गर्मियों में हर मन पर राज करते हैं जामुन

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। काले, मीठे, रसीले और स्वाद भरे जामुन… गर्मियों में हर मन पर राज करते हैं। जामुन खाने से सेहत को बड़े फायदे होते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं जामुन खाने से सेहत को होने वाले ऐसे-ऐसे फायदे जो आपने कभी नहीं सुने होंगे।
जामुन खाने के फायदे –
पेट की गर्मी को करे दूर –
जामुन में पेट को ठंडा रखने वाले तत्व होते हैं। गर्मियों में हमें पेट और छाती में जलन की समस्या हो जाती हैं। ऐसे में जामुन खाने से पेट को ठंडक पहुंचती है और आराम मिलता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाए – गर्मी के मौसम में कोई भी इंसान बीमार पड़ सकता है। एक तो धूप इतनी होती है, ऊपर से तेज गर्मी। ऐसे में जामुन खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक जरूरी तत्व है।
कैंसर – जामुन में पाया जाने वाले बायोएक्टिव फाइटोकेमिकल्स जो पॉलिफिनाल में पाया जाता है और कैंसर से लड़ने में सहायक होता है। इसी के साथ फाइटोकेमिकल्स में एंथोसायनिन नामक रासायनिक तत्व पाया जाता है, जो कैंसर बनने वाली कोशिकाओं को बनने से रोकता है।
पाचन संबंधी विकार – जामुन में पाया जाने वाला विटामिन ए और सी शरीर में होने वाले दोषों को दूर करने के साथ-साथ दस्त, उल्टी, जैसी समस्या को दूर करने में भी मदद करता है। यह पाचन संबंधी विकारों से राहत पहुंचाता है।
आंखों की सुरक्षा – जामुन विटामिन सी का एक बड़ा स्रोत है, इसलिए यह अन्य रोगों को दूर करने के साथ आपकी दृष्टि के लिए बहुत फायदेमंद है। इसी के साथ यह आंखों की सुरक्षा करते हुए मोतियाबिंद के जोख़िम को भी कम करता है।
-जामुन में विटामिन ए और सी के अलावा आयरन की अधिकता होती है, जो शरीर में ब्लड की समस्या को दूर कर शुद्धिकरण का काम करता है। जामुन के रोज सेवन करते रहने से मुंहासे, दाग धब्बों से राहत मिलती है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440