समाचार सच, देहरादून। मसूरी कैंपटी मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास जीप व स्कूटर के आपस में भिड़ गये। इस हादसे में स्कूटर सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, उसकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार रविवार को दिन में दो बजे मसूरी से कैंपटी की ओर जाते वक्त एक स्कूटर व यूटीलिटी जीप संख्या यूके 07सीए 3120 में टक्कर हो गई। कैंपटी थानाध्यक्ष कविता रानी ने बताया कि इस हादसे में बुरी तरह से घायल जबर सिंह पुत्र जीता उम्र 45 साल को उस जीप से मसूरी सिविल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पारो देवी पत्नी जबर सिंह उम्र 42 साल, बेटी काजल उम्र 16 साल पुत्री जबर सिंह ग्राम ढुईक पट्टी गोडर जिला उत्तरकाशी व हाल निवासी संतरा देवी कैंपटी, गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


