जिम कर्मी ने युवक को झांसा देकर स्कूटी व मोबाइल फोन ले उड़ा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक जिम के कर्मचारी ने युवक को झांसा देकर स्कूटी व मोबाइल फोन उड़ा लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। सुभाष नगर निवासी मनवर सिंह भंडारी के अनुसार वह बीती 17 नवम्बर को अपनी ससुराल कमल सिंह देवपुर देवका गया था। जिम में काम चलने के चलते वह वहां देखरेख को चला गया। इस बीच जिम में ही करीब एक माह से काम करने वाला लक्ष्मण सिंह पुत्र उदय सिंह उसकी स्कूटी संख्या यूके 04एई-5292 यह कहकर ले गया कि वह कुछ देर बाद वापस ले आएगा। लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। जब देखा गया तो जिम में काम करने वाले रघुवेंद्र सिंह डसीला का कीमत मोबाइल फोन भी गायब था। उसने शक जताया है कि उक्त मोबाइल भी लक्ष्मण चोरी कर ले गया है। आरोपी मूलरूप से नेपाल निवासी बताया जा रहा है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440