जोगेन्द्र रौतेला ने किया जनसंपर्क अभियान तेज, कहा-लोगों का मिल रहा है भरपूर समर्थन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। उनका कहना था कि जनसंपर्क के दौरान उन्हें लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

रविवार को काठगोदाम क्षेत्र के ब्यूरो बंदोबस्ती, दमुवाढूंगा वार्ड नंबर 33 मल्ली बमौरी में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला को लोगों का जन समर्थन, स्नेह एवं आशीर्वाद मिल रहा है। डॉक्टर रौतेला ने सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोगों के स्नेह एवं आशीर्वाद को में हमेशा याद रखूंगा। मैंने हमेशा विकास कार्य व जनसेवा को ही अपना लक्ष्य माना है। उन्होंने कहा मैं आप सब से वादा करता हूं की विधानसभा पहुंचने के बाद मैं और अधिक विकास कार्य एवं जनसेवा करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहूंगा। दमुवाढूंगा में जनसंपर्क के दौरान वहां के स्थानीय लोगों ने जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला का आभार व्यक्त किया स्थानीय निवासियों ने कहना था कि आपके द्वारा दमुवादूँगा क्षेत्र में जो भव्य अंबेडकर पार्क का निर्माण किया गया वो सराहनीय है दमुवाढूंगा की जनता हमेशा आपके द्वारा किए गए इस ऐतिहासिक कार्य को याद रखेगी।

यह भी पढ़ें -   २ मार्च २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

जनसंपर्क के दौरान मुख्य रूप से देवी दयाल उपाध्याय, महेश जोशी, मुन्नी बिष्ट, दीपक जोशी, विपिन जोशी, अंजू जोशी, राजेन्द्र भाकुनी, देववन डोंगरा, आनंद ढेला, नीरज बिष्ट, देवेश भट्ट, देवकी पाण्डेय, भुवन पाण्डेय, मोहन पंचोली, देवेंद्र वर्मा, पूजा भण्डारी सहित भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440