जोशी जी… आपका यूं अचानक चले जाना हमेशा एक अधूरापन छोड़ जाएगा

खबर शेयर करें

10 सितंबर की वह मुस्कान, वह नमस्ते और वह आत्मीय बातचीत… अब सिर्फ यादों में रह गई

समाचार सच, हल्द्वानी।
कुछ लोग अपने पद से नहीं, बल्कि अपने व्यवहार और आत्मीयता से लोगों के दिलों में खास जगह बना लेते हैं। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी रहे गिरिजा शंकर जोशी जी भी ऐसे ही व्यक्तित्व थे। उनका सहज स्वभाव, चेहरे पर हमेशा रहने वाली मुस्कान और पत्रकारों के प्रति अपनापन उन्हें सबसे अलग बनाता था।

आज उनके अचानक हमारे बीच से चले जाने के बाद मन बार-बार यही सोचने को मजबूर है कि कुछ मुलाकातें हमें उस समय साधारण लगती हैं, लेकिन वक्त गुजरने के बाद वही मुलाकातें जिंदगी भर की सबसे अनमोल याद बन जाती हैं।

10 सितंबर को वाटिका में आयोजित पूर्व सैनिकों के कार्यक्रम में मेरी उनसे मुलाकात हुई थी। हमेशा की तरह उन्होंने मुस्कुराते हुए नमस्ते की और आत्मीयता से बातचीत की। बातचीत के दौरान मैंने उनसे कहा थाकृ “जोशी जी, कभी समाचार सच के कार्यालय में भी आइएगा।”

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 12 सितम्बर 2026, शनिवार | जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी

मेरी बात सुनकर वह अपनी परिचित मुस्कान के साथ बोले कि “काम बहुत है, समय नहीं मिल पाता है…” लेकिन इसके बावजूद उन्होंने समाचार सच कार्यालय आने का हमारा निमंत्रण सहर्ष स्वीकार किया था।
हमें क्या पता था कि वह मुलाकात इतनी जल्दी हमारी आखिरी मुलाकात बन जाएगी।
मुझे और सुश्री नीरू भल्ला को बिल्कुल भी अहसास नहीं था कि उस दिन की उनकी मुस्कान, उनका नमस्ते और उनकी आत्मीय बातचीत अब सिर्फ यादों में रह जाएगी।

हम सोचते रहे कि किसी दिन आप समय निकालेंगे और हमारे कार्यालय आएंगे। हम फिर बैठकर बातें करेंगे, समाचारों और पत्रकारिता पर चर्चा होगी और आपकी वही आत्मीय मुस्कान हमारे बीच होगी।

लेकिन अब यह इंतजार शायद हमेशा इंतजार ही रह जाएगा…
जोशी जी, आपने हमारा निमंत्रण स्वीकार तो किया था, लेकिन उसे पूरा करने से पहले ही यूं अचानक चले गए। यही सोचकर मन बेहद भारी हो जाता है और दिल में एक ऐसा खालीपन महसूस होता है, जिसे शब्दों में बयान करना आसान नहीं है।

यह भी पढ़ें -   पिथौरागढ़ में बारिश का कहर! आदि कैलाश मार्ग पर बोल्डरों की बरसात, कुलागाड़ का बैली ब्रिज बहा; तीन घाटियों का संपर्क टूटा

आप केवल एक अधिकारी नहीं थे। पत्रकारों के लिए आप एक सहयोगी, शुभचिंतक और आत्मीय व्यक्ति थे। आपकी सहजता, सरलता और सभी के प्रति सम्मान का भाव हमेशा याद रखा जाएगा।

आपका मुस्कुराता चेहरा, आपका नमस्ते और आपकी आत्मीय बातचीत अब भले ही हमारे बीच नहीं है, लेकिन आपकी यादें हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगी।
जोशी जी… आपका यूं अचानक चले जाना हमेशा एक अधूरापन छोड़ जाएगा।

🌹 समाचार सच परिवार की ओर से आपको भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🙏💐
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। 🕉️🙏

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440