समाचार सच, हल्द्वानी। यहां तीनपानी के समीप अभी-अभी तीनपानी के पास कार में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। शव को देखने के लिए क्षेत्र के लोगों की भीड जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा जांच पड़ताल में शव 31 वर्षीय अंकित चौहान के रूप में शिनाख्त हुई हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवाया और कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस मुताबिक उन्हें आज सूचना मिली कि तीनपानी के पास सड़क किनारे खड़ी कार के अंदर एक युवक की लाश पड़ी है। आनन-फानन में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार से शव को बाहर निकाला और अपनी जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव की शिनाख्त 31 वर्षीय अंकित चौहान निवासी निकट डॉ0 सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी से हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जॉच में जुट गई है।
Just now the dead body of a young man found in a car in Haldwani created a sensation



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



