जनता से की लॉकडाउन की अवधि में घरों पर ही रहने की अपील
समाचार सच, हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र के लगभग 1000 लोगों को काबीना मंत्री यशपाल आर्य तथा मेयर डॉ. जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने जरूतमंदो को सरकारी राशन का वितरण किया। राशन वितरण के दौरान सामाजिक दूरी का भी ध्यान रखा गया।
काबीना मंत्री आर्य ने कहा कि कि संकट की इस घड़ी में प्रशासन और सरकार जरूरतमंदों लोगांे के पूरी तरह तत्पर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खाद्यान की कोई संकट नहीं है। सरकार ने अगले तीन माह का राशन दूर दराज इलाकों के वितरण के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि लॉकडाउन की अवधि में अपने घरों में रहकर हम सुरक्षित है। उन्हांेने कहा कि सरकार एंव प्रशासन स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थायें पूरी कर ली गई है तथा सरकार एवं प्रशासन पूर्णतः सजग है।
डॉ. रौतेला ने कहा कि निगत द्वारा सभी वार्डाें में सेनीटाईजेशन का काम युद्ध स्तर पर दिन-रात किया जा रहा हैं। इसके साथ ही सभी वार्डांे में नियमित रूप से सफाई व कूडा उठाने का काम भी रोज किया जा रहा है। निगम का प्रयास है कि सभी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था बनी रही ताकि संक्रमण न होने पाये।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, तहसीलदार भगवान सिंह चौहान आदि लोग मौजूद थे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


