काफल का प्रयोग अधिकतर औषधि के रूप में किया जाता है, क्या है काफल के फायदे?

खबर शेयर करें

Kafal is mostly used as medicine, what are the benefits of Kafal?

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। आपने कई तरह के बेर खाएं होंगे, पर क्या आपने कभी बेबेरी का सेवन किया है? बेबेरी को हिंदी में काफल कहा जाता है, जो हिमालयी क्षेत्र में पाए जाने वाला एक ख़ास फल है। इसका स्वाद मीठा और तीखा होता है और इसे कई मेडिसिन में उपयोग भी किया जाता है। अप्रैल में आने वाले इस फल की अवधि ज्यादा लंबी नहीं होती है इसलिए ये स्थानीय मंडी में ही बिक जाता है।

काफल में कैरोटीन, राइबोफ्लेविन, विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं और इसका प्रयोग अधिकतर औषधि के रूप में किया जाता है।

यह भी पढ़ें -   मॉल के बाहर दिनदहाड़े गैंगस्टर मर्डरः पेमेंट की एक क्लिक से खुला राज, जमशेदपुर से आरोपी दबोचा

चलिए जानते हैं काफल के बेहतरीन फायदों के बारे में……

सर्दी जुखाम से राहत – काफल आपके शरीर को फ्लू, जुखाम, सर्दी और खांसी जैसी समस्या से राहत देता है। साथ ही सर्दी में होने वाली सूजन और इन्फेक्शन से भी दूर रखता है।

मसूड़े होते हैं सेहतमंद – काफल के सेवन से आपके मसूड़े सेहतमंद रहते हैं। कई टूथपेस्ट के इंग्रेडिएंट में काफल के तेल को शामिल किया जाता है।

पीरियड्स में सहायक – काफल महिलाओं के पीरियड्स में होनी वाली समस्या को कम करता है। काफल के सेवन से पेट में दर्द, अनियमित पीरियड्स जैसी कई समस्याओं से राहत मिलती है।

पाचन के लिए फायदेमंद – अगर आप डायरिया या पाचन से संबंधित समस्या से परेशान हैं, तो आप काफल की चाय का सेवन कर सकते हैं। काफल पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ें -   21 फरवरी 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

किडनी रहती है सेहतमंद – काफल के सेवन से आपके किडनी में सूजन की समस्या से राहत मिलती है, साथ ही काफल आपको यूरिन इन्फेक्शन से दूर रखता है।

स्किन इन्फेक्शन से राहत – काफल आपके स्किन इन्फेक्शन या त्वचा में घाव के लिए बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि ये आपके शरीर में रक्त के संचार को बढ़ाता है। अगर आप सनबर्न या सिर में खुजली की समस्या से परेशान हैं तो आप काफल के पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बुखार से देता है राहत – अगर आप बुखार से पीड़ित हैं तो काफल आपके बुखार से संबंधित लक्षण को कम करता है। साथ ही एंटी-बायोटिक में भी काफल का प्रयोग किया जाता है। (साभार – ईशु शर्मा )

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440