समाचार सच, हल्द्वानी/कालाढूंगी। लम्बे समय से फरार चल रहे वारंटी को कालाढूंगी पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के आदेशानुसार जनपद में शत प्रतिशत वारंटों की तामील हेतु दिए गए निर्देशानुसार थानाध्यक्ष कालाढूंगी नन्दन सिंह रावत के नेतृत्व में गठित टीम के उप निरीक्षक रमेश पंत चौकी प्रभारी कोटाबाग ने कां0 जसवीर सिंह, परमजीत सिंह के साथ न्यायालय द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू के वारंटी अभियुक्त पंकज सती पुत्र बंशीधर सती निवासी मूसबंगर कोटाबाग को मुखबिर की सूचना पर रामनगर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















