समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड के राजधानी क्षेत्र में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की गला घोट कर हत्या कर दी है। घटना के बाद खुद को बचाने के लिए आरोपी घटना को आत्महत्या बताता रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक प्रेमनगर निवासी शकुंतला देवी (55) बेटे अजय के साथ रह रहीं थी। शुक्रवार रात किसी बात को लेकर अजय की मां के साथ बहस हो गई। आरोप है कि इस दौरान अजय ने मां की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपने भाई को मां के आत्महत्या करने की सूचना दी। सूचना पर भाई और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने अजय पर हत्या का आरोप लगाया।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी अजय से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा मामला खोल दिया। उसने बताया कि वो अल्सर का मरीज है। उसे इंटरनेट से पता चला कि अल्सर खाने में जहर के कारण होता है। उसे शक था कि मां उसे खाने में जहर दे रही है। इससे वो आपा खो बैठा और मां की गला घोट कर हत्या कर दी। परिजनों के अनुसार आरोपी मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अपनी कार्रवाई की।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















