जान हथेली पर रख लोगों की जान बचाने वाले कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/गौलापार। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को चपेट में ले रखा है। फिलहाल देश में संक्रमित होने वालोें और जान गंवाने वालों के आंकाड़ों में कमी आ गयी है। जब लोग अपने घरों में सुरक्षित थें। वहीं कोरोना के फ्रंटलाइन वॉरियर्स हर दिन अपनी जान हथेली पर रख इस वायरस से लड़ रहे थें। कुछ ने तो अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए इस युद्ध में जान तक न्योछावर कर दी। गौलापार के कोरोना के फ्रंट लाइन वारियर्स ने अपने प्रयासों से गौलापार वासियों की इस महामारी से रक्षा की। ऐसे कोरोना योद्धा को सामाजिक एवं सांस्कृतिक मंच ने सम्मानित करने के लिए ‘कोरोना योद्धा सम्मान’ कार्यक्रम, का आयोजन गौलापार श्रीराम बैंकट हाल में किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रहे कोरोना योद्धाओं को एसडीएम मनीष सिंह एवं सीओ शांतनु पाराशर तथा ग्राम प्रधान श्रीमती लीला बिष्ट ने संयुक्त रूप से सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर एसडीएम मनीष सिंह एवं सीओ शांतनु पाराशर संयुक्त रूप से कहा कि कोरोना काल में अपनी परवाह न करते हुए निरंतर कार्य कर रहे डॉक्टर, नर्स लोगों का सम्मान एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि अभी कोरोना पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। ऐसे में सभी लोग अपने घरों से बाहर मास्क लगाकर ही निकलें। साथ ही बार-बार हाथों को अच्छी तरह साबुन से धोते रहें। सैनिटाइजर का इस्तेमाल जरूर करें। बाजारों में या किसी समारोह में जाएं तो सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन करना नहीं भूलें।
क्षेत्र की ग्राम प्रधान श्रीमती लीला बिष्ट एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट ने सभी आगुन्तकों का आभार जताते हुए बताया कि सम्मान समारोह में डॉक्टर, नर्स सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया गया है। हमारा मुख्य उद्देश्य कोरोना योद्धाओं का हौसला बढ़ाना है। उनका यह कार्य आगे भी जारी रहेगा।
सम्मानित होने वालों में मुख्य रूप से चिकित्सा अधिकारी अरविन्द पाठक, प्रवेशक प्रहलाद खंपा, एनएम श्रीमती गंगा आर्य, उमा पोखरिया, फार्मेसी स्टाफ सुनीता नगरकोटी, गीता गंगवाल सहित आदि कोरोना योद्धा शामिल थे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलवंत मेहरा, क्षेत्र पंचायत मनोज रावत, नीरज रैक्वाल, आनंद मेहता, हीरा सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान प्रकाश पाण्डे, लाल सिंह पवार, अंशी बेलवाल, रूपा आर्य सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   ३१ मई २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440