काठगोदाम पुलिस ने 57 पव्वे देशी मसालेदार शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Kathgodam police arrested smuggler with 57 pavve country spiced liquor

समाचार सच, हल्द्वानी/काठगोदाम। काठगोदाम थाना पुलिस ने 57 पव्वे देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देशानुसार चलाए जा रहे नशामुक्त अभियान के अन्तर्गत काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने पुलिस टीम के साथ शनिवार को एक शराब तस्कर सूरज साह पुत्र जीवन लाल साह निवासी रानीबाग बाजार निकट पोस्ट आफिस थाना काठगोदाम को अवैध शराब की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया है जिसके कब्जे से कुल 57 पव्वे देशी मसालेदार शराब गुलाब मार्का बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें -   कार्तिक मास 2026: कार्तिक मास से जुड़ी कुछ बेहद खास और प्रेरक बातें

पुलिस टीम में उ0नि0 महेन्द्र राज सिंह, का0 अनिल कुमार, भुवन चन्द्र शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440