तकिए के नीचे सोते हुए एक लौंग रखें, इससे आपको कई तरह के लाभ मिलेगें

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। दरअसल, लौंग का उपयोग तो हर घर में पूजा-पाठ से लेकर खाने में मसाले के तौर पर किया जाया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे किए गए उपाय आपको रातोंरात सफलता की सीढ़ी चढ़ा सकते हैं। कहते हैं कि अगर आप तकिए के नीचे सोते हुए एक लौंग रखते हैं, तो इससे आपको कई तरह के लाभ मिलते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

तकिए के नीचे सोते समय रखें बस 1 लौंग फिर देखें कमाल

चमक उठेगा भाग्य
शास्त्रों के मुताबिक तकिए के नीचे 1 लौंग रखने से संकटों से छुटकारा मिलता है और भाग्य मजबूत होता है। इस एक खास उपाय से आपकी सारी परेशानियां धीरे-धीरे दूर हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें -   पानी में सिर्फ एक चुटकी हल्दी से शरीर, मन और भाग्य पर पॉजिटिव दिखाई देने लगता है

राहु-केतु होते हैं शांत
अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु-केतु की दशा चली रही है, तो उसके जीवन में कई सारी परेशानियां शुरू हो जाती हैं। ऐसे में कहा जाता है कि अगर आप सोते समय तकिए के नीचे लौंग रखते हैं, तो राहु-केतु शांत होते हैं और आपके जीवन की परेशानियां कम होने लगती हैं।

मनोकामना होती है पूरी
अगर किसी व्यक्ति के मन में कोई इच्छा दबी हुई है, जिसे वह पूरा करना चाहता है। तो इसके लिए लगातार 28 दिनों तक तकिए के नीचे एक लौंग कर जरूर सोना चाहिए। कहते हैं ऐसा करने पर आपकी मनोकामना जरूर पूरी होती है।

बुरे सपने से मिलता है छुटकारा
कई लोगों को रात में सोते समय बुरे-बुरे सपने आते हैं, जिससे वह काफी परेशान हो जाते हैं। ऐसे में इन लोगों को लौंग का यह उपाय जरूर आजमाना चाहिए। इससे आपको बुरे सपनों से छुटकारा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें -   12 अप्रैल २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

नेगेटिव एनर्जी होती है दूर
नकारात्मक ऊर्जा के चलते जीवन में कई परेशानियां पैदा होने लगती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा है, तो तकिए के नीचे एक लौंग रखकर सोएं। यह आपको इससे निजात दिलाने का काम कर सकता है।

धन प्राप्ति के लिए
अगर किसी व्यक्ति को हमेशा पैसों की तंगी बनी रहती है, तो इससे बचने के लिए रोजाना तकिए के नीचे एक लौंग रखकर सोएं। ऐसा करने पर आपके लिए धन प्राप्ति के मार्ग खुलने लगेंगे और आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाएगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440