ध्यान रखें झाडू की ये 11 बातें, जो आपको करती हैं मालामाल

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। धर्म ग्रंथों में कई मान्यताएं, परंपराएं, शकुन-अपशकुन बताए गए हैं। क जिनका पालन करने पर व्यक्ति को सभी सुख-समृद्धि, धन-दौलत प्राप्त को होती है। यहां जानिए झाडू से जुड़े शकुन और अपशकुन, जो महालक्ष्मी की प्रसन्नता या अप्रसन्नता का संकेत देते हैं-
-झाडू को महालक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। क्योंकि झाडू ही हमारे सी घर से गंदगी और दरिद्रता को बाहर निकालती है।
-ध्यान रखें कभी भी हमारा पैर झाडू पर नहीं लगना चाहिए। यह अपशकुन सर माना जाता है। ऐसा होने पर महालक्ष्मी आपसे रूठ सकती हैं। देवी में लक्ष्मी के रूठने पर धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जब भी नए घर में प्रवेश किया जाए, उस समय नई झाडू लेकर ही घर था के अंदर जाना चाहिए। यह शुभ शकुन माना जाता है। इससे देवी-देवताओं ती की कृपा हमारे घर पर बनी रहती है। -झाडू को पैर लगना ठीक वैसा ही जैसे हम घर आती हुई लक्ष्मी को या ठोकर मार रहे हैं। अतः इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए।
-यदि घर में कोई छोटा बच्चा है और वो अचानक झाडू निकलने लगे तो समझना चाहिए कि आपके यहां कोई मेहमान आने वाला है।
-हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि ठीक सूर्यास्त के समय झाडू नहीं लगाना ना चाहिए। ऐसा करने पर दरिद्रता घर आती है और महालक्ष्मी आपके घर से चली जाती हैं।
-झाडू को कभी भी घर से बाहर या छत पर नहीं रखना चाहिए। यह अशुभ माना जाता है। ऐसा करने पर आपके घर में चोरी होने का भय बना रहता है। -झाडू को हमेशा ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां से वह किसी को दिखाई न दें। झाडू हमेशा छिपाकर रखना चाहिए।
-कभी भी गाय या अन्य जानवर को झाडू से मारकर नहीं भगाना चाहिए। यह भयंकर अपशकुन होता है। ऐसा करने पर महालक्ष्मी आपके घर से चली जाती हैं। -कोई भी सदस्य किसी खास कार्य के लिए घर से निकला हो तो तुरंत उसके जाने के बाद झाडू नहीं लगाना चाहिए। यह अपशकुन माना जाता है। ऐसा करने पर उस व्यक्ति को असफलता का सामना करना पड़ सकता है।
-झाडू को भोजन कक्ष में या जहां हम खाना खाते हैं वहां नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे धन और अन्न की हानि होती है। इसके साथ ही यह स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है।

यह भी पढ़ें -   चैत्र मास 2026: 19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, राम नवमी और हनुमान जन्मोत्सव जैसे बड़े - बड़े व्रत-पर्व भी पड़ेगें

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440