केतु ग्रह की शांति के उपाय

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। मनुष्य के जीवन में केतु गृह का विशेष प्रभाव रहता है इसलिए केतू गृह का शुभ होना आवश्यक होता है अगर किसी व्यक्ति का केतु अशुभ है तो उस व्यक्ति को जीवन अस्त व्यस्त रहता है इसलिए हमारे द्वारा बताये गए उपायों को करके अशुभ केतु के दोष प्रभाव को ख़त्म कर सकते है।

  1. यदि कुंडली में केतु अशुभ फल दे रहे हो तो बुधवार के दिन संध्या के समय लहसुनिया, तिल तेल, तिल के बीज, काला कंबल, कला वस्त्र, कस्तूरी, सात प्रकार का अन्न, केला, आदि किसी सात्विक ब्राह्मण को पूर्ण श्रद्धा से दक्षिणा सहित दान चाहिए, इससे केतु के अशुभ फल दूर होते है, शुभ फल मिलने लगते है।
  2. केतु ग्रह को अपने अनुकूल करने के लिए बुधवार के दिन प्रातः जल में लाल चन्दन डालकर स्नान करने से केतु ग्रह के अनुकूल फल मिलते है।
  3. नित्य मस्तक में केसर का टीका लगाएं और केशर का दान करे तथा शंक्रांति के समय छाया दान करें ।
  4. केतु से बचने का सबसे अच्छा उपाय है हमेशा प्रसन्न रहना, जोर से हँसना… इससे केतु आपके मन को वश में नहीं कर पाएगा।
  5. प्रतिदिन गणेशजी का पूजन-दर्शन करें। काले, सलेटी रंगों का प्रयोग न करें।
  6. लहसुनिया पहनने एवं दान करने से भी केतु के अशुभ प्रभाव में कमी आती है।
  7. नित्य केतु के बीज मंत्र ऊँ हृीं ऐं केतवे नमः इस मंत्र का 108. (1 माला) बार जप करे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440