खरमास का समय खत्म, शुरू हुए मांगलिक कार्य, जानिए विवाह के लिए शुभ तिथियां…

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून (अध्यात्म)। डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने जानकारी देते हुये बताया की वैदिक ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं तब एक माह के लिए खरमास शुरू हो जाता है। खरमास लगने पर किसी भी तरह का शुभ कार्य करना वर्जित हो जाता है। सूर्यदेव जैसे ही धनु राशि की अपनी यात्रा समाप्त कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं वैसे खरमास का समय खत्म हो जाता है और सभी तरह के शुभ कार्य दोबारा से आरंभ हो जाते हैं। बीते 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर सूर्य का राशि परिवर्तन मकर राशि में होने से खरमास खत्म हो गया है।

शास्त्रों में खरमास के समय को अच्छा नहीं माना जाता। खरमास में सूर्य की शक्ति कमजोर होने से शुभ कार्य एक महीने के लिए थम जाते हैं। अब जैसे ही सूर्य धनु राशि से निकलकर शनि की राशि मकर में प्रवेश कर चुके वैसे ही सभी तरह के शुभ कार्य दोबारा से आरंभ हो गए है। खरमास के महीने में सगाई,विवाह, मुंडन संस्कार, गृह प्रवेश, नई दुकान या प्रतिष्ठान खोलना आदि जैसे मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है। अब जैसे ही खरमास खत्म हो गया है सभी मांगलिक कार्य शुरू हो गए हैं।

विवाह के लिए शुभ तिथियां
जनवरी 2022- खरमास खत्म होते ही पहला विवाह का शुभ मुहूर्त 22 जनवरी को है। फिर इसके बाद अगला शुभ मुहूर्त 23, 24 और 25 जनवरी को है जिसमें विवाह कार्य संपन्न किया जा सकता है।
फरवरी 2022- फरवरी के महीने में विवाह का पहला शुभ मुहूर्त 04 फरवरी को है, फिर इसके बाद 05, 06, 07, 08,10,18 और 19 फरवरी को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त है।
मार्च 2022- मार्च के महीने में विवाह के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है।
गृह प्रवेश मुहूर्त की शुभ तिथियां
फरवरी- 5 फरवरी, शनिवार , 11 फरवरी, शुक्रवार, 18 फरवरी, शुक्रवार और 19 फरवरी शनिवार
मार्च – 26 मार्च, शनिवार

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: आज मनाई जाएगी विजयादशमी, जानें अपराजिता पूजन का शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का हाल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440