
समाचार सच, हल्द्वानी। आज नगर निगम क्षेत्र में रामपुर रोड स्थित हिन्दू धर्मशाला में विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर महिला खत्री समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम महापौर डॉ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला जी ने रिक्शाचालकों को वाटर कूलर (जल शीतक) वितरण किया।
इस अवसर पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू, नगर निगम पार्षद विपिन जोशी, संस्था अध्यक्ष श्रीमती अरूणा टण्डन, सचिव श्रीमती राधा टण्डन, मीडिया प्रभारी अलका टण्डन, कोषाध्यक्ष श्रीमती संगीता टण्डन, श्रीमती सुनिति कपूर, श्रीमती अलका टण्डन, श्रीमती रितु टण्डन, श्रीमती लगन टण्डन सहित आदि खत्री समाज की महिलायें मौजूद रही।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













