किचन में मौजूद ये मसाला बढ़ाएगा आपकी इम्यूनिटी, बीमारी से बचाने में करेगा मदद

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। देश कोरोना वायरस महामारी कोविड 19 से लड़ाई लड़ रहा है। कई शोध में सामने आया है कि अगर किसी व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर है तो उसके लिए कोरोना के वायरस से लड़ना और उससे जीतना आसान हो जाता है। इसको ध्यान में सरकार के हुए भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने कई ऐसे उपाय बताए हैं जिससे लोगों की प्रतिरोधक क्षमता काफी बढ़ जाती है। आयुष मंत्रालय के मुताबिक आपके किचन में मौजूद हल्दी आपको कोरोना के संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती है। आइये जानते है कैसे।

दिन में दो बार तक पीयें गोल्डन मिल्क
आयुष मंत्रालय के मुताबिक अगर आप दूध में हल्दी डाल कर कुछ देर उबाल लेते हैं और दिन में एक या दो बार ये दूध पीते हैं तो आपकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। हल्दी डाल कर तैयार किए जाने वाले दूध को गोल्डन मिल्क के नाम से भी जाना जाता है। आप 150 मिली गर्म दूध में आधी चम्मच हल्दी पाउडर या कच्ची हल्दी डाल कर पी सकते हैं। आयुर्वेद के जानकारों के मुताबिक ये हल्दी डाला हुआ गर्म दूध पीने से संक्रमण का खतरा कम होता है।

यह भी पढ़ें -   आज़ दिनांक १९ मार्च २०२६ बृहस्पतिवार नव संवत्सर का पंचांग

अब तक नहीं बन सकती है दवा
कोरोना वायरस महामारी कोविड 19 की दवा अब तक नहीं बन सकी है। ऐसे में शरीर की प्राकृतिक प्रतिरक्षा प्रणाली (रोग प्रतिरोधक क्षमता) को बेहतर बनना इस बिमारी से बचने का बेहतर विकल्प है। आयुर्वेद स्वस्थ रहने के लिए प्राकृतिक वस्तुओं के इस्तेमाल पर जोर देता है। आयुर्वेद मे दिनचर्चा और मौसम के आधार पर प्राकृतिक वस्तुओं के इस्तेमाल पर जोर दिया गया है।

इन बातों का रखें ध्यान
पूरे दिन गर्म पानी पिएं। आयुष मंत्रालय की सलाह के अनुसार प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करें। खाना पकाने में हल्दी, जीरा, धनिया और लहसुन जैसे मसालों के उपयोग की सलाह दी जाती है।

च्यवनप्राश भी बढ़ाता है प्रतिरोधक क्षमता
प्रतिदिन सुबह 1 चम्मच यानी 10 ग्राम च्यवनप्राश लें. मधुमेह रोगियों को शुगर फ्री च्यवनप्राश लेना चाहिए। तुलसी, दालचीनी, कालीमिर्च, सौंठ और मुनक्का से बना काढ़ा/ हर्बल टी दिन में एक या दो बार लें। यदि आवश्यक हो तो अपने स्वाद के अनुसार गुड़ या ताजा नींबू का रस मिलाएं।

यह भी पढ़ें -   धामी कैबिनेट का बड़ा विस्तार: पांच नए मंत्रियों की एंट्री, संतुलन साधने की कोशिश

तेल का करें इस्तेमाल
नाक का अनुप्रयोग – सुबह और शाम को नाक में तिल का तेल/ नारियल का तेल या घी लगायें. ऑयल पुलिंग थेरेपी- 1 चम्मच तिल या नारियल का तेल मुंह में लें,उसे पियें नहीं बल्कि 2 से 3 मिनट तक मुंह में घुमाएं और फिर थूक दें। उसके बाद गर्म पानी से कुल्ला करें। ऐसा दिन में एक या दो बार किया जा सकता है।

सूखी खांसी या गले में खराश के दौरान ये करें
ताजे पुदीना के पत्तों या अजवाईन के साथ दिन में एक बार भाप लिया जा सकता है। खांसी या गले में जलन होने पर लवंग (लौंग) पाउडर को गुड़/ शहद के साथ मिलाकर दिन में 2 से 3 बार लिया जा सकता है। ये उपाय आमतौर पर सामान्य सूखी खांसी और गले में खराश का इलाज करते हैं। लेकिन लक्षण के बरकरार रहने पर डॉक्घ्टर से परामर्श लेना सबसे अच्छा रहेगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440