मकान की झांप को लेकर हुई लड़ाई में चाकू से किया हमला, पति-पत्नी घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र दमुवाढूंगा के एक मकान की झांप को लेकर दो पक्षों में हुई लड़ाई में एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर पति-पत्नी घायल कर दिया। पीड़ित की पुत्री की ओर से मामले की तहरीर पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दमुवाढूंगा टिनशेड निवासी अंकिता पुत्री मोहन राम द्वारा दी तहरीर में कहना कि उसके पड़ोस में रहने वाले अशोक कुमार पुत्र चंदन राम आर्या द्वारा मकान में काम कराया जा रहा है। गत दिवस उसके पिता घर के आंगन बैठे हुए थे। तहरीर में कहा गया है उनके पड़ोस में रहने ले अशोक कुमार से जब मकान की झांप उनके घर की ओर करने से मना किया तो अशोक कुमार ने मोहन राम पर चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव को पहुंची उनकी मां पर भी चाकू से हमला दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में 23 से 26 अक्टूबर तक बदलेगा मौसम, पांच पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440